शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मंत्री सारंग ने पखारे वृद्धों के पैर, शहर में छाया मातृ-पितृ भक्ति दिवस

14 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मंत्री सारंग ने पखारे वृद्धों के पैर, शहर में छाया मातृ-पितृ भक्ति दिवस

मंत्री सारंग ने पखारे वृद्धों के पैर, शहर में छाया मातृ-पितृ भक्ति दिवस

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने हर व्यक्ति के मन में सम्मान, संस्कार और संवेदनशीलता की नई लहर पैदा कर दी। भाजपा के संस्थापक सदस्य स्व. कैलाश नारायण सारंग की पुण्यतिथि और उनकी धर्मपत्नी स्व. प्रसून सारंग की जयंती पर आयोजित “मातृ-पितृ भक्ति दिवस” में मंत्री विश्वास कैलाश सारंग खुद वृद्धजनों के पैर पखारते, आरती उतारते और उन्हें शॉल-श्रीफल पहनाकर सम्मानित करते नजर आए। शहर के हर कोने में यही दृश्य छाया रहा—सेवा, संस्कार और कृतज्ञता का अनोखा उत्सव।


17 वार्डों में हुए सेवा कार्यक्रम, बड़ी संख्या में लोग जुड़े

सहकारिता, खेल व युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के आवाहन पर नरेला विधानसभा के सभी 17 वार्डों सहित भोपाल के कई इलाकों में विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन, स्थानीय नागरिक और युवाओं ने बड़े स्तर पर वृद्धजनों का सम्मान किया।


मातृ-पितृ भक्ति दिवस का उद्देश्य — ‘भारतीय संस्कृति में माता-पिता की सेवा सर्वोच्च कर्तव्य’

मंत्री सारंग ने कहा, “स्व. कैलाश नारायण सारंग और स्व. प्रसून सारंग का जीवन समाजसेवा और संस्कारों से भरा रहा। उनके आदर्शों से प्रेरित होकर ‘मातृ-पितृ भक्ति दिवस’ मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य समाज को माता-पिता के सम्मान और उनकी सेवा के प्रति जागरूक करना है। भारतीय संस्कृति में माता-पिता की सेवा सर्वोच्च कर्तव्य मानी गई है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि बदलते समय में इन मूल्यों को फिर से समाज में गहराई से स्थापित करना बेहद जरूरी है।


युवाओं में दिखा उत्साह, सोशल मीडिया पर छाया #सारंग_मातृ_पितृ_भक्ति_दिवस

नरेला क्षेत्र सहित कई स्थानों पर युवाओं ने अपने माता-पिता के चरण पखारकर इस दिवस में सहभागिता जताई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दिनभर #सारंग_मातृ_पितृ_भक्ति_दिवस ट्रेंड करता रहा, जहां नागरिकों ने अपने माता-पिता के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा किए।


प्रदेश ही नहीं, देशभर में हुए सेवा कार्यक्रम

इस मौके पर सिर्फ भोपाल ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश और देश के अन्य राज्यों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और कायस्थ समाज ने वृद्धजनों का सम्मान, फल व भोजन वितरण, कंबल एवं पुस्तकें भेंट जैसे कई सेवा कार्य आयोजित किए।


15 नवंबर को होगा विराट कवि सम्मेलन – देशभर से आएंगे प्रसिद्ध कवि

मातृछाया दशहरा उत्सव सांस्कृतिक आयोजन समिति द्वारा 15 नवंबर 2025, शनिवार, शाम 7 बजे अशोका गार्डन चौराहा, भोपाल में भव्य विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री विश्वास सारंग के मुख्य आतिथ्य में होगा। देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले प्रसिद्ध कवि सारंग परिवार को अपनी काव्यांजलि अर्पित करेंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें