
भोपाल। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मंगलवार को मंत्रालय में विभागीय समीक्षा बैठक में सिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब किसानों के खेतों में पानी पहुंचेगा तो मिट्टी सोना उगलेगी।
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। सरकार का ध्येय है समृद्ध किसान, समृद्ध मध्य प्रदेश। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हर किसान के खेत तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने का संकल्प लिया है। मंत्री ने मुख्यमंत्री के संकल्प की पूर्ति के लिए अधिकारियों को लगातार काम करने के निर्देश दिए।
मंत्री तुलसी सिलावट ने प्रमुख रूप से बीना परियोजना प्रबंधन इकाई सागर और बेतवा परियोजना प्रबंधन इकाई भोपाल में निर्माणाधीन वृहद व मध्यम परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में विभाग के अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा, प्रमुख अभियंता विनोद कुमार देवड़ा सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कार्य से संबंधित निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

