गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मंत्री विश्वास सारंग बोले- एमपी में कानून व्यवस्था चुस्त, राहुल गांधी को जमकर आड़े हाथों लिया

24 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मंत्री विश्वास सारंग बोले- एमपी में कानून व्यवस्था चुस्त, राहुल गांधी को जमकर आड़े हाथों लिया

मंत्री विश्वास सारंग बोले- एमपी में कानून व्यवस्था चुस्त, राहुल गांधी को जमकर आड़े हाथों लिया

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर पूछे गए प्रश्न पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि राज्य में व्यवस्था “पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त है”। उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री मोहन् यादव के स्पष्ट आदेश हैं कि “किसी भी तरह कोई व्यक्ति कानून अपने हाथ में लेता है तो उसे बक्शा नहीं जाएगा”।


मंत्री ने दोबारा रेखांकित किया कि मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर कोई रह-रह कर शिकायत करने का समय खत्म हो गया है। उनके मुताबिक, मुख्यमंत्री ने आदेश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में नहीं ले सकेगा। राज्य में शांति-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी पुलिस और प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह सक्रिय है।


चुनाव आयोग पर सवाल उठाने वाले राहुल गांधी को संतुष्ट जवाब

मंत्री सारंग ने राहुल गांधी द्वारा Election Commission of India (चुनाव आयोग) की प्रक्रिया पर उठाए गए सवालों को लेकर कहा, “किसी को चुनाव आयोग की प्रक्रिया से दिक्कत है तो चुनाव आयोग में जाकर शिकायत करें। यह देश लोकतांत्रिक व्यवस्था पर चलने वाला देश है, तो चुनाव, चुनावी प्रक्रिया, मतदाता सूची यह रूटीन प्रक्रिया है, प्रक्रिया में सभी को सहयोग करना चाहिए, न कि इस तरह की सेंस शनल न्यूज़ बनाकर संवैधानिक संस्था को बदनाम करना चाहिए।

 

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, “राहुल गांधी केवल संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का काम करते हैं। संविधान में यह लिखा है कि यदि चुनाव आयोग की किसी प्रक्रिया के समय दिक्कत है तो चुनाव आयोग में जाकर शिकायत करें, लेकिन राहुल गांधी ऐसा कुछ नहीं कर रहे, केवल ट्वीट के माध्यम से किसी प्रक्रिया पर प्रश्नचिन्ह लगा देना ठीक नहीं है।”

 

मंत्री ने यह भी कहा कि लाखों कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, लेकिन बिना तथ्यों के बात करेंगे तो वो हतोत्साहित होंगे। राहुल गांधी क्या लोकतंत्र की व्यवस्था को चरमराना चाहते हैं, उन्हें थोड़ी गंभीरता और मेचौरिटी लानी चाहिए।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें