
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से किए गए ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के आह्वान का असर बुधवार को मंत्रालय में दिखा। प्रदेश सरकार के दो मंत्री कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे।
कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल और मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार की ओर से प्रधानमंत्री के आह्वान को आत्मसात किया गया। राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने ‘सुरक्षित पर्यावरण का यही आधार, ईंधन बचत हर बार’ का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसाधनों के संयमित उपयोग का जो आह्वान किया है, उसे आत्मसात कर हम सभी को अपने आचरण से दूसरों को प्रेरित करना चाहिए।
मंत्री गौतम टेटवाल और नारायण सिंह मंत्री पंवार ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि हम सभी को पेट्रोल-डीजल की खपत को कम करने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और ऊर्जा बचत को एक जनआंदोलन बनाने का संकल्प लेना चाहिए। दोनों मंत्रियों ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की ओर से किए गए छोटे-छोटे प्रयास ही भविष्य में एक आत्मनिर्भर, स्वच्छ और सशक्त भारत के निर्माण की मजबूत नींव तैयार करेंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

