सोमवार, 27 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

अब बीजेपी दफ्तर में मिलेंगे मंत्री, कार्यकर्ताओं की शिकायतों का होगा तुरंत समाधान, फरवरी में मंत्री बैठेंगे रोज दो घंटे – जारी हुआ पूरा ड्यूटी रोस्टर

30 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अब बीजेपी दफ्तर में मिलेंगे मंत्री, कार्यकर्ताओं की शिकायतों का होगा तुरंत समाधान, फरवरी में मंत्री बैठेंगे रोज दो घंटे – जारी हुआ पूरा ड्यूटी रोस्टर

अब बीजेपी दफ्तर में मिलेंगे मंत्री, कार्यकर्ताओं की शिकायतों का होगा तुरंत समाधान, फरवरी में मंत्री बैठेंगे रोज दो घंटे – जारी हुआ पूरा ड्यूटी रोस्टर

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। बीजेपी की सत्ता सालों से मध्यप्रदेश में बनी हुई है, फिर भी पार्टी के अपने ही कार्यकर्ताओं को काम करवाने के लिए मंत्री और अफसरों के दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। इसी नाराज़गी और असंतोष को दूर करने के लिए अब बीजेपी संगठन ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने तय किया है कि अब मंत्री खुद पार्टी दफ्तर में बैठकर कार्यकर्ताओं की बात सुनेंगे।


बीजेपी ऑफिस में अब होगा सीधा संवाद

फरवरी महीने से सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक मंत्री बीजेपी कार्यालय में मौजूद रहेंगे। तय रोस्टर के अनुसार अलग-अलग दिन अलग मंत्री पार्टी दफ्तर में बैठकर कार्यकर्ताओं की शिकायतें, फाइलें और समस्याएं सुनेंगे। मंत्री के साथ संगठन के एक प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे, जो संगठनात्मक मामलों का मौके पर समाधान करेंगे। यानी अब किसी कार्यकर्ता को छोटी-छोटी बातों के लिए मंत्रालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।


फरवरी का पूरा मंत्री ड्यूटी रोस्टर जारी

बीजेपी प्रदेश कार्यालय ने फरवरी महीने का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।

02 फरवरी (सोमवार)

जगदीश देवड़ा (डिप्टी सीएम)

गौतम टेटवाल (तकनीकी शिक्षा मंत्री)

मनीषा सिंह (विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष)

03 फरवरी (मंगलवार)

राकेश सिंह (पीडब्ल्यूडी मंत्री)

दिलीप अहिरवार (वन राज्य मंत्री)

राजेन्द्र सिंह (प्रदेश मंत्री)

04 फरवरी (बुधवार)

विश्वास सारंग (खेल एवं सहकारिता मंत्री)

लखन पटेल (पशुपालन मंत्री)

डॉ. नंदिता पाठक (प्रदेश उपाध्यक्ष)

05 फरवरी (गुरुवार)

कैलाश विजयवर्गीय (नगरीय प्रशासन मंत्री)

प्रतिमा बागरी (राज्यमंत्री)

जयदीप पटेल (प्रदेश मंत्री)

06 फरवरी (शुक्रवार)

विजय शाह (जनजातीय कार्य मंत्री)

नरेन्द्र शिवाजी पटेल (स्वास्थ्य राज्यमंत्री)

क्षितिज भट्ट (प्रदेश मंत्री)

09 फरवरी से 13 फरवरी तक

डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल, शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, पीएचई मंत्री संपतिया उइके समेत कई मंत्री कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

16 फरवरी से 27 फरवरी तक

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना, महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार तक को बीजेपी दफ्तर में बैठने की जिम्मेदारी दी गई है।


जिला कार्यालयों में भी लागू होगा नया सिस्टम

सिर्फ भोपाल ही नहीं, अब पूरे प्रदेश में बीजेपी संगठन सक्रिय मोड में आ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर सभी जिलों में भी रोस्टर बनाया जा रहा है। अब तय होगा कि जिला अध्यक्ष किस दिन बैठेंगे, कौन सा जिला पदाधिकारी किस दिन कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मिलेगा। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं को स्थानीय स्तर पर ही अपनी समस्या रखने का मौका मिलेगा।


साफ संदेश: संगठन अब जमीन पर उतरेगा

बीजेपी का यह फैसला साफ संकेत देता है कि संगठन अब कार्यकर्ताओं की नाराज़गी को गंभीरता से ले रहा है। सत्ता में रहने के बावजूद अगर पार्टी के लोग खुद परेशान हैं, तो इसे दूर करने के लिए यह पहल अहम मानी जा रही है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें