सोमवार, 09 नवंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बयान पर विधायक रामेश्वर शर्मा का पलटवार, बोले- कांग्रेस को सिर्फ ईद नजर आती है, दीपावली भूल गई

09 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बयान पर विधायक रामेश्वर शर्मा का पलटवार, बोले- कांग्रेस को सिर्फ ईद नजर आती है, दीपावली भूल गई
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दीपावली को ‘खुशियों की ईद’ बताने वाले बयान पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के दिमाग में सिर्फ ईद बसी हुई है, जबकि दीपावली, मां लक्ष्मी की आराधना और भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं को पार्टी भूल चुकी है।


रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर सनातन संस्कृति और दीपावली जैसे महापर्व की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस में मुस्लिम पक्ष को इतनी तेजी से एक ‘अबोध बालक’ ने हावी कर दिया है कि पार्टी गर्त में चली गई है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पहले ही कमजोर हो चुकी है और अब पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की समझ भी समाप्त होती जा रही है। इसी का परिणाम है कि दीपावली जैसे पावन अवसर पर भी कांग्रेस के नेता ईद की बातें कर रहे हैं।


कांग्रेस का भविष्य अब केवल चार से छह साल

विधायक रामेश्वर शर्मा ने खड़गे पर कटाक्ष करते हुए कहा, “खड़गे जी, आपके ईद कहने से हमारी दीपावली खराब नहीं होगी। दीपावली की आतिशबाजी और मिठाइयां समाज में मिठास ही घोलेंगी।” उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का भविष्य अब केवल चार से छह साल का रह गया है, जिसके बाद पार्टी स्वयं समाप्त हो जाएगी।


सनातन संस्कृति की परंपराएं देश की पहचान 

भाजपा विधायक ने कहा कि भारत दीपावली, रामनवमी, जन्माष्टमी, महावीर जयंती, बुद्ध पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती जैसे पर्व मनाने वाला देश है। सनातन संस्कृति की परंपराएं देश की पहचान हैं। कांग्रेस चाहे सनातन पर कितना भी कटाक्ष कर ले, लेकिन सनातन संस्कृति की मिठास और उसके पर्वों का उल्लास दुनिया पर हावी रहेगा।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें