बुधवार, 18 नवंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती से कांग्रेस की दूरी को विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया आदिवासी समाज का अपमान

16 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती से कांग्रेस की दूरी को विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया आदिवासी समाज का अपमान
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर कांग्रेस की दूरी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने जयंती आयोजनों में कांग्रेस की अनुपस्थिति और उदासीनता पर सवाल उठाते हुए इसे आदिवासी समाज का अपमान करार दिया है।


विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती संपूर्ण भारत के लिए गौरव और परंपरा का पर्व है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ जनजाति और वनवासी क्षेत्रों में लगातार संघर्ष किया। उन्होंने न केवल देश के प्रत्येक नागरिक और आदिवासी बंधुओं को जागृत कर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बिगुल फूंका, बल्कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आज हम जिन मंचों से आजादी की बात कर रहे हैं, उसके पीछे भगवान बिरसा मुंडा जैसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़े पैमाने पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाने का संकल्प लिया है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस इस गौरवशाली पर्व से दूरी बना रही है।


रामेश्वर शर्मा ने कहा कि ऐसे महापुरुष की जयंती पर कांग्रेस की अनुपस्थिति और जयंती न मनाने से यह संदेश जाता है कि कांग्रेस आदिवासी समाज और उनके नायकों का अपमान करना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पर्व से दूरी बनाकर कांग्रेस ने साबित कर दिया है कि वह जनजाति वर्ग का विरोध करती है और उनके महापुरुषों व आराध्यों का सम्मान नहीं करना चाहती।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें