
भोपाल। राहुल गांधी इंदौर में दिए गए बयान को लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मां अहिल्याबाई की धरती से राहुल गांधी ने करोड़ों माताओं का अपमान किया है।
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी भारतीय संस्कारों में मां के सम्मान और महिमा को नहीं समझते। उन्होंने कहा, “भारत में मां केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संस्कार, त्याग और सम्मान का प्रतीक है। राहुल गांधी को समझना चाहिए कि भारतीय संस्कृति में मां का स्थान सर्वोच्च है।” वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीतिक मतभेदों के बावजूद हमेशा मानवीय संवेदनाओं को महत्व दिया है और सोनिया गांधी के बीमार होने पर भी उनकी चिंता की है।
आबादी का अपमान नहीं किया जा सकता स्वीकार
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर रहते हुए राहुल गांधी सत्ता की लालसा में देश को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं, यह गंभीर सवाल है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का बयान देश की आधी आबादी का अपमान है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। विधायक ने कहा कि माता अहिल्याबाई होलकर की धरती इंदौर से मातृशक्ति के सम्मान के बजाय ऐसा बयान देना भारतीय संस्कारों और मातृत्व की भावना के प्रति असम्मान को दर्शाता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

