
भोपाल। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रविवार को अल्प प्रवास पर भोपाल पहुंचे। उनके आगमन पर हिंदूवादी नेता एवं विधायक रामेश्वर शर्मा ने राजा भोज विमानतल पर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर के अनुयायियों में विशेष उत्साह दिखा।
विधायक रामेश्वर शर्मा ने आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को माला पहनाई और पुष्पगुच्छ भेंट किया। साथ ही उनके शहर आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने विधायक को आशीर्वाद प्रदान किया। विधायक ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर के भोपाल आगमन और अभिनंदन की जानकारी 'एक्स' पर साझा की है।
आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुंदेली समागम में हिस्सा लेने के लिए भोपाल पहुंचे हैं। यह समागम 4 से 6 अक्टूबर तक भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित किया जा रहा है। बुंदेली संस्कृति, परंपरा और विरासत को समर्पित इस आयोजन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

