
भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के राम मंदिर के चंदे में कथित गबन के विरोध में उज्जैन से अयोध्या तक पैदल मार्च करने की घोषणा पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दिग्विजय सिंह के लिए कहा है कि ‘मथुरा चलो, श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति यात्रा पर, मैं और पूरा हिंदू समाज आपके साथ चलेगा।’
विधायक रामेश्वर शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि ‘वैसे तो हम आपको (दिग्विजय सिंह के लिए) हिंदू नहीं मानते, आप वो हैं जो कार सेवा से लेकर मंदिर निर्माण तक श्रीराम मंदिर का विरोध करते रहे। विरोध ही नहीं किया बल्कि बाबरी मस्जिद के लिए रोये और गाये भी। भाजपा की पांच-पांच सरकारें गिराई भी। बाद में आप ने चंदा दिया तो उसे वापस लेने अयोध्या जा रहे हैं।’
विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह से सवाल किया कि क्या वह गंगा मैया में विसर्जित पुरखों की अस्थियों को भी गंगा मैया से वापस लेने जाएंगे। यह भी पूछा कि सनातन को बदनाम करने और सनातन को टारगेट करने के लिए वह यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह की यह सनातन विरोधी यात्रा देश भर में कांग्रेस की अंतिम यात्रा होगी।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए पदयात्रा करो शामिल होगा पूरा देश
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए पदयात्रा करें। पूरा देश शामिल होगा। वह भी आएंगे और पूरा संत समाज आएगा। करोड़ो हिंदू शामिल होंगे। दिग्विजय सिंह से उन्होंने कहा कि हो सके तो वह अपने कांग्रेसी कुनबे को भी साथ ले चलें, चुनाव के समय गंगा नहाने से काम नहीं चलेगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

