मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हिंसा: दिग्विजय सिंह के अल्पसंख्यक वाले बयान पर रामेश्वर शर्मा बोले - आतंकवादियों के प्रवक्ता

23 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हिंसा: दिग्विजय सिंह के अल्पसंख्यक वाले बयान पर रामेश्वर शर्मा बोले - आतंकवादियों के प्रवक्ता

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हिंसा: दिग्विजय सिंह के अल्पसंख्यक वाले बयान पर रामेश्वर शर्मा बोले - आतंकवादियों के प्रवक्ता

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। बांग्लादेश में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इंकलाब मंच के नेता उस्मान हादी की हत्या के बाद से देश में उबाल है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच भारत में इस मुद्दे पर राजनीति तेज हो गई है और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।


अल्पसंख्यकों पर बढ़ती हिंसा

बांग्लादेश के मैमनसिंह इलाके में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालात को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता जताई जा रही है।


दिग्विजय सिंह का बयान

राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने न्यूज एजेंसी से कहा कि बांग्लादेश में आंदोलन के बाद सरकार बदलने के साथ ही वहां वे सभी तत्व सक्रिय हो गए हैं जो धार्मिक उन्माद फैलाकर राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि जिन ताकतों का विरोध और करते थे, वही अब हावी हो गई हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारत और बांग्लादेश दोनों जगह कट्टरपंथी ताकतें अल्पसंख्यकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं और ईसाइयों के साथ जो हो रहा है, उसकी निंदा की जानी चाहिए और देश के प्रमुख को सख्त कदम उठाने चाहिए।


BJP का तीखा पलटवार

दिग्विजय सिंह के बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है। भोपाल के हुजूर से बीजेपी विधायक ने पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह भूल से मध्य प्रदेश के 10 साल तक मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह तय नहीं कर पा रहे हैं कि वे हिंदुस्तान के नागरिक हैं या पाकिस्तान के आईएसआईएस के एजेंट। अंतर्राष्ट्रीय आतंकियों ने उन्हें सुपारी दे रखी है और वे उनकी तरफ से प्रवक्ता बन गए हैं।


आरोपों की राजनीति तेज

रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा कि हिंदुस्तान में मुसलमानों के साथ ऐसी कौन-सी घटना हुई है, जिसका रिएक्शन बांग्लादेश में दिख रहा है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का समर्थन करने वालों को याद रखना चाहिए कि हिंदुस्तान की जनता सब जानती है। उन्होंने यह भी कहा कि आज बांग्लादेश में निर्दोष हिंदुओं को आग लगाई जा रही है और कट्टरवाद व आतंकवाद को सहारा दिया जा रहा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें