
भोपाल। मॉडल एवं अभिनेत्री पूनम पांडे सोमवार को अभिनय मंच फिल्म्स के आगामी म्यूजिक वीडियो "तेरी अदाओं पे मैं वारी वारी" की शूटिंग के लिए भोपाल पहुंचीं। अभिनय मंच के बैनर तले बन रहे इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग भोपाल और उसके आसपास की मनमोहक एवं प्राकृतिक लोकेशन्स पर की जाएगी, जिससे प्रदेश की खूबसूरती को भी गीत के माध्यम से दर्शाया जाएगा। निर्माण टीम के अनुसार, यह म्यूजिक वीडियो बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है। इसमें आकर्षक संगीत, भव्य सिनेमैटोग्राफी और आधुनिक फिल्मांकन तकनीक का उपयोग किया जाएगा। वीडियो में पूनम पांडे एक नए और अलग अंदाज़ में नज़र आएँगी, जो दर्शकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र होगा।
भोपाल की खूबसूरत लोकेशन्स को राष्ट्रीय स्तर स्तर पर मिलेगी पहचान
निर्माताओं का कहना है कि "तेरी अदाओं पे मैं वारी वारी" रोमांस, संगीत और शानदार विजुअल्स का बेहतरीन संगम होगा। टीम का उद्देश्य दर्शकों को एक ऐसा म्यूजिक वीडियो प्रस्तुत करना है, जो अपने संगीत, प्रस्तुति और फिल्मांकन के कारण लंबे समय तक याद रखा जाए। फिलहाल म्यूजिक वीडियो की रिलीज़ डेट और अन्य आधिकारिक जानकारियों की घोषणा नहीं की गई है। इससे जुड़ी सभी अपडेट जल्द ही आधिकारिक माध्यमों के जरिए साझा की जाएँगी। यह प्रोजेक्ट न केवल मनोरंजन प्रेमियों के लिए खास होगा, बल्कि भोपाल की खूबसूरत लोकेशन्स को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने का माध्यम बनेगा।
न्यूज वर्ल्ड से पूनम पांडे की खास बातचीत
लॉकअप सीजन 1 में मैं कॉन्टेस्ट थी अभी सीजन 2 शुरू हुआ है और सच कहूँ तो मुझे इसमें रितेश देशमुख और फरहा खान बहुत धमाकेदार दिख रहे हैं। इन दोनों की प्रेजेंस ने शो के आग लगा रखी है। शो के कंटेस्टेंट्स भी अच्छे हैं बाकी देखते हैं कि यह शो आगे क्या मोड़ लेता है। यह कहना है लॉकअप सीजन 1 और आने बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे का। वह सोमवार को भोपाल में अभिनय मंच के बैनर तले बन रहे म्यूजिक वीडियो ‘तेरी अदाओं पे मै वारी वारी की शूटिंग के लिए आई। इस दौरान उन्होंने पत्रिका से खास बातचीत की।
जल्द ही पूनम पांडे का अलग अंदाज दिखेगा दर्शकों को
भोपाल में हम एक बहुत ही खूबसूरत और धमाकेदार गाना शूट कर रहे हैं।जिसकी शूटिंग के लिए मैं यहां आई हूं। इस गाने में दर्शकों को मेरा एक अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा। है। हम भोपाल और उसके आसपास की खूबसूरत लोकेशंस पर इसे शूट करेंगे। इस वीडियो को भव्य पैमाने पर शूट किया जाएगा और गाने के माध्यम से प्रदेश की खूबसूरती को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने की कोशिश करेंगे। साथ ही मैं भोपाल की फेमस डिशेज का भी लुत्फ लेना चाहूंगी और यहां की फेमस जगहों पर भी जाऊंगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

