गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

भावांतर योजना में सोयाबीन का मॉडल रेट बढ़कर हुआ 4236 रुपए

17 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
soybean, file photo

soybean, file photo

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। भावांतर योजना 2025 के अंतर्गत सोयाबीन विक्रेता किसानों के लिए 17 नवंबर का मॉडल रेट 4236 रुपए प्रति क्विंटल जारी किया गया है। यह मॉडल रेट उन किसानों के लिए है, जिन्होंने अपनी सोयाबीन की उपज मंडी प्रांगणों में विक्रय की है। इस मॉडल रेट के आधार पर ही भावांतर की राशि की गणना की जाएगी।

सोयाबीन के मॉडल रेट में लगातार बढ़ोत्तरी जारी है। पहला मॉडल रेट 7 नवंबर को 4020 रुपए प्रति क्विंटल जारी किया गया था। इसके बाद से लगातार रेट में वृद्धि जा रही है। मुख्यमंत्री की ओर से खुद इसकी लगातार निगरानी की जा रही है। 8 नवंबर को 4033 रुपए, 9 और 10 नवंबर को 4036 रुपए, 11 नवंबर को 4056 रुपए, 12 नवंबर को 4077 रुपए, 13 नवंबर को 4130 रुपए, 14 नवंबर को 4184 रुपए, 15 नवंबर को 4225 रुपए तथा 16 नवंबर को 4234 रुपए  प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी हुआ था।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें