मंगलवार, 12 मई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

पीएम मोदी की अपील का असर: भाजपा नेता सत्येंद्र भूषण सिंह ई-रिक्शा से पहुंचे पदभार लेने

12 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पीएम मोदी की अपील का असर: भाजपा नेता सत्येंद्र भूषण सिंह ई-रिक्शा से पहुंचे पदभार लेने
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल के संयमित इस्तेमाल की अपील का असर अब भाजपा नेताओं के व्यवहार में भी दिखने लगा है। भोपाल में मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह ई-रिक्शा से पदभार ग्रहण करने पहुंचे।


इजराइल-ईरान तनाव के बीच पीएम मोदी की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से अपील की थी कि इजराइल-ईरान युद्ध जैसी वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। उन्होंने लोगों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की भी सलाह दी थी, ताकि आर्थिक संतुलन और विदेशी मुद्रा पर दबाव कम किया जा सके। इसी अपील के बाद भाजपा नेताओं के बीच सादगी और बचत का संदेश देने की कोशिश दिखाई दे रही है।


ई-रिक्शा से निकले सत्येंद्र भूषण सिंह

मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह आज भोपाल के अवधपुरी स्थित अपने घर से बैटरी चलित ई-रिक्शा में सवार होकर भाजपा कार्यालय पहुंचे। उनका यह सफर राजनीतिक संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच इसकी काफी चर्चा रही और कई नेताओं ने इसे ऊर्जा बचत की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।


आज कई बोर्ड अध्यक्ष संभालेंगे जिम्मेदारी

आज मध्य प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पंकज जोशी और उपाध्यक्ष राकेश सिंह जादौन भी पदभार ग्रहण करेंगे। इसके अलावा मध्य प्रदेश कुश समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा भी आज अपना कार्यभार संभालेंगे।


भाजपा कार्यालय में होगा सम्मान कार्यक्रम

सभी नेता पहले भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे, जहां प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में पार्टी के संस्थापक सदस्यों पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा।


इसके बाद औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कार्यक्रम आयोजित होगा। भाजपा इस पूरे आयोजन को संगठनात्मक अनुशासन और सादगी के संदेश से जोड़कर भी देख रही है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें