शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि 1500 रुपए किए जाने की मोहन कैबिनेट ने दी स्वीकृति

10 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Cabinet meeting

Cabinet meeting

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक मंत्रालय में हुई। इसमें मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अन्तर्गत दी जाने वाली मासिक आर्थिक सहायता राशि 1,250 में बढ़ाकर 1,500 रुपए किए जाने की स्वीकृति दी गई। 250 रुपए की वृ‌द्धि से वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1,793 करोड़ 75 लाख रुपए अतिरिक्त बजट की जरूरत होगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 20,450 करोड़ 99 लाख रुपये संभावित व्यय होगा। 

मंत्रि-परिषद की ओर से ओंकारेश्वर में एकात्म धाम परियोजना अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों के लिए सूचकांक में छूट दिए जाने और आचार्य शंकर संग्रहालय "अद्वैत लोक" के निर्माण के लिए पुनरीक्षित लागत 2424 करोड़ 369 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। संस्कृति विभाग की ओर से ओंकारेश्वर में एकात्म धाम परियोजना में आचार्य शंकर की 108 फीट की बहूधातु प्रतिमा स्थापित की जाएगी। 

 

आचार्य शंकर के जीवन और दर्शन पर आधारित शंकर संग्रहालय, (अ‌द्वैत लोक) निर्माण, आचार्य शंकर अंतर्राष्ट्रीय वेदान्त संस्थान, अद्वैत निलयम आदि निर्माण कार्य किये जाएंगे। निर्माण कार्य एमपीटीसी की ओर से किए जाएंगे। जून 2025 में 2195 करोड़ 54 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई थी। पुनरीक्षित लागत 2424 करोड़ 369 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

 

कैबिनेट में यह निर्णय भी लिए गए

 

- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में जिले के सभी शासकीय भवनों पर रेस्को पद्धति से सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापना की स्वीकृति दी गई। 

 

- मांधाता में व्यवहार न्यायाधीश, कनिष्ठ खण्ड के न्यायालय के लिए नवीन पदों की स्वीकृति दी गई। 



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें