सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मोहन कैबिनेट में लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 19,810 करोड़ की दी गई स्वीकृति

13 अप्रैल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। - फाइल फोटो

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। - फाइल फोटो

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 19,810 करोड़ की स्वीकृति दी गई। सागर की मिडवासा मध्यम सिंचाई परियोजना के लिए 286.26 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई।


बैठक में जानकारी दी गई कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को तत्काल रूप से लागू करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया है। पीएम नरेंद्र मोदी का कैबिनेट ने आभार व्यक्त किया। बैठक में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मेकेनाईजेशन के लिए 2250 करोड़ की स्वीकृति दी गई। भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 1005 करोड़ का अनुमोदन किया गया। 


. नए चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना के लिए 1674 करोड़ की स्वीकृति दी गई।

. पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के लिए 3553.35 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई। 

. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, वन स्टॉप सेंटर योजना एवं महिला हेल्पलाइन-181 योजना के संचालन के लिए 240.42 करोड़ स्वीकृत किए गए। 

. 8 नए वन स्टॉप सेंटर चलाने की स्वीकृति दी गई। 

. लोक निर्माण के तहत विकास कार्यों के लिए 10,801 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए।

. सरकार ने निर्णय लिया है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

. 15 अप्रैल को भोपाल के रवींद्र भवन में एक बड़ा आयोजन प्रस्तावित है, जिसके जरिए महिलाओं को उनके अधिकारों और अवसरों के बारे में जानकारी दी जाएगी।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें