
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति आज एक अहम पड़ाव देखने जा रही है। मोहन सरकार के दो साल पूरे होने पर राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो साल की सरकारी कामयाबियों और योजनाओं का पूरा लेखा-जोखा जनता और मीडिया के सामने पेश करेंगे। भाजपा की टॉप लीडरशिप की उपस्थिति ने इस आयोजन को और खास बना दिया है।
कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर में दोपहर 12 बजे मुख्य कार्यक्रम
आज दोपहर 12 बजे भोपाल स्थित कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर में मोहन सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर विशेष कार्यक्रम होगा। इस दौरान मंच पर मौजूद रहेंगे—
सीएम डॉ. मोहन यादव
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
इनकी मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।
दो साल का लेखा-जोखा पेश करेंगे सीएम मोहन यादव
डॉ. मोहन यादव ने 12 दिसंबर 2023 को मध्य प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। करीब दो साल के कार्यकाल में सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं और उनके लाभार्थियों तक पहुंचाने के प्रयासों पर आज सीएम विस्तार से बात करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम यादव बताएंगे—
जनता के लिए चलाई गई प्रमुख योजनाएं
किन हितग्राहियों को कैसे लाभ मिला
सरकार की उपलब्धियां और अब तक के महत्वपूर्ण फैसले
कार्यक्रम दोपहर 12 बजे कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर में शुरू होगा।
सीएम मोहन यादव का आज का पूरा शेड्यूल
12 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) को मुख्यमंत्री का आधिकारिक कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा—
कुशाभाऊ ठाकरे हॉल आगमन
11:45 से 11:55 बजे: मुख्यमंत्री का पहुंचना
12:00 से 1:45 बजे: सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होना
सीएम निवास एवं वर्चुअल कार्यक्रम
02:00 बजे: CM निवास पहुंचना
02:00 बजे से: “समत्व” के माध्यम से वर्चुअल बैठकों का क्रम प्रारंभ
वर्चुअल उद्घाटन और जुड़ाव
02:15 बजे: तीन दिवसीय “मध्य प्रदेश उत्सव” का वर्चुअल उद्घाटन
02:30 से 02:55 बजे: मध्य प्रदेश भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम से समत्व के माध्यम से जुड़ना
शाम के कार्यक्रम
05:10 बजे: पार्टी कार्यालय, भोपाल पहुंचना
निर्धारित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होना
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

