
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में आज से बड़ा प्रशासनिक मंथन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने मंत्रियों और विभागों का परफॉर्मेंस रिव्यू शुरू कर दिया है। आज से ही सरकार के भीतर यह तय होगा कि कौन मंत्री कितना दमदार साबित हुआ और कौन पिछड़ गया। माना जा रहा है कि इस रिव्यू का असर सीधे 15 दिसंबर के बाद अफसरों की पोस्टिंग और मंत्रियों के विभागों में बदलाव के रूप में दिखाई दे सकता है। सीएम डॉ. मोहन यादव आज पहले चरण में चार सीनियर मंत्रियों — प्रहलाद पटेल, उदय प्रताप सिंह, तुलसी सिलावट और प्रद्युम्न सिंह तोमर से बीते दो साल के कामकाज का पूरा लेखा-जोखा लेंगे।
बुधवार को इन मंत्रियों की बारी
बुधवार को दूसरी बड़ी समीक्षा बैठक होगी, जिसमें इन मंत्रियों के विभागों की परफॉर्मेंस की जांच होगी:
✔️ उप मुख्यमंत्री राजेंद्र कुमार शुक्ल
✔️ मंत्री निर्मला भूरिया
✔️ मंत्री विश्वास सारंग
✔️ मंत्री कृष्णा गौर
✔️ मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा
✔️ मंत्री ऐदल सिंह कंसाना
2026 की तैयारी, आज से प्रशासन की कसावट
सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस परफॉर्मेंस रिव्यू का असर 2026 में मोहन सरकार की प्रशासनिक कसावट में साफ दिखाई देगा। 13 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद दो साल पूरे होने से पहले डॉ. मोहन यादव सभी विभागों की समीक्षा कर रहे हैं। इस दौरान जनता के हित में लिए गए फैसलों का रिव्यू, योजनाओं की धीमी रफ्तार पर समीक्षा, अफसरों से सीधे फीडबैक, कमियों के समाधान की रणनीति और अगले तीन साल का रोडमैप तय किया जाएगा। अधिकारी सीएम के सामने प्रजेंटेशन के जरिए कार्ययोजना पेश करेंगे।
हाईलेवल मीटिंग का पूरा शेड्यूल
आज (2 दिसंबर) — विधानसभा भवन
दोपहर 2 बजे — पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (मंत्री प्रहलाद पटेल)
3 से 3.30 बजे — स्कूल शिक्षा विभाग (मंत्री उदय प्रताप सिंह)
4 बजे — नर्मदा घाटी विकास एवं जल संसाधन विभाग (मंत्री तुलसी सिलावट)
4.30 से 5 बजे — ऊर्जा एवं नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा विभाग (मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर)
कल (3 दिसंबर) — मंत्रालय में समीक्षा बैठकें
11 से 12 बजे — चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग (डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल)
12 से 1 बजे — सहकारिता विभाग (विश्वास सारंग)
1 से 1.45 बजे — महिला एवं बाल विकास (निर्मला भूरिया)
1.45 से 2.30 बजे — ओबीसी और अल्पसंख्यक कल्याण (कृष्णा गौर)
3.30 से 4.15 बजे — सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण (नारायण कुशवाहा)
4.15 से 5 बजे — कृषि, उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण (ऐदल सिंह कंसाना)
8–9 दिसंबर: खजुराहो में मंत्रालय का मंथन
8 दिसंबर
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति — मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
11.30 से 12 बजे — व्यापारिक कर — डिप्टी CM जगदीश देवड़ा
12 से 12.30 बजे — पशुपालन एवं डेयरी — लखन पटेल
12.45 से 1.30 बजे — नगरीय विकास — कैलाश विजयवर्गीय
4 से 4.45 बजे — जनजातीय कार्य / SC विकास — विजय शाह, नागर सिंह चौहान
4.45 से 5.30 बजे — एमएसएमई — चैतन्य काश्यप
9 दिसंबर
12 से 12.45 बजे — लोक निर्माण विभाग — राकेश सिंह
12.45 से 1.30 बजे — पीएचई विभाग — संपतिया उइके
इन बिंदुओं पर होगा हर विभाग का रिव्यू
✔️ बीते 2 वर्षों का कार्य विवरण
✔️ विभागीय उपलब्धियां
✔️ योजनाओं की प्रगति
✔️ सामने आई चुनौतियां
✔️ कमियों के समाधान
✔️ अगले 3 वर्षों का टारगेट
✔️ विभाग को ‘नंबर वन’ बनाने की रणनीति
✔️ वर्किंग प्लान को ज़मीन पर उतारने की तैयारी
अंदरखाने की हलचल: बदलाव तय?
राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि परफॉर्मेंस के आधार पर:
मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं
अफसरों की तबादला सूची आएगी
कमजोर परफॉर्मेंस वालों पर गाज गिर सकती है
15 दिसंबर के बाद प्रशासनिक फेरबदल के संकेत प्रबल बताए जा रहे हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

