शनिवार, 04 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में मानसून मेहरबान, 19 जिलों में भारी बारिश और 2 में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी

04 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में मानसून मेहरबान, 19 जिलों में भारी बारिश और 2 में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी
Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल। मध्यप्रदेश में आखिरकार मानसून मेहरबान हो ही गया जिसके चलते बादल जमकर बरस रहे हैं। शुक्रवार को पूरे प्रदेश में मानसून के एक्टिव रहने से 25 से ज्यादा जिलों में आंधी बारिश का दौर रहा।इस दौरान भोपाल,इंदौर,मंडला,बालाघाट,बैतूल,जबलपुर,नर्मदापुरम,दतिया,रतलाम,धार, शिवपुरी,दमोह, पचमढ़ी,छिंदवाड़ा,सागर,नरसिंहपुर,सागर, सतना,सिवनी,टीकमगढ़,गुना,ग्वालियर सहित कई जिलों में जमकर पानी गिरा।इंदौर में जहां बीते 24 घंटों में 2 इंच पानी गिर गया वहीं राजधानी भोपाल में यह आंकड़ा डेढ़ इंच रहा। शनिवार को भी मौसम विभाग ने इंदौर, देवास,सीहोर,हरदा,बैतूल,नर्मदापुरम,नरसिंहपुर,पांढुर्णा,धार, उज्जैन,रतलाम,झाबुआ,खरगोन, अलीराजपुर, बुरहानपुर और छिंदवाड़ा सहित 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है वहीं बड़वानी और खंडवा में अति भारी बारिश की संभावना के चलते रेड अलर्ट जारी किया है।


प्रदेश में अधिकतम तापमान लुढ़क कर आया 33 डिग्री पर

 

मध्यप्रदेश में मानसून की झड़ी ने गर्मी और उमस को खत्म कर दिया है।मानसून की एंट्री होने के साथ ही आंधी और बारिश का दौर चल रहा है। बारिश की गतिविधियों के चलते तापमान में खास गिरावट देखी जा रही है। शुक्रवार को बारिश के असर से प्रदेश में अधिकतम तापमान लुढ़क कर 33 डिग्री पर सिमट गया।गौरतलब है कि बारिश के लिहाज से जुलाई का महीना काफी महत्वपूर्ण होता है। मानसून की एक तिहाई बारिश इसी महीने होती है। मध्यप्रदेश में भी जुलाई की शुरुआत से ही अच्छी बारिश हो रही है जिससे सामान्य बारिश के कोटे में काफी हद तक राहत मिल सकती है। शनिवार को बारिश के असर से प्रदेश के 5 बड़े शहरों में से राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 29 डिग्री, इंदौर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री, उज्जैन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री,जबलपुर में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री और ग्वालियर में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री रह गया।मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम इसी तरह बना रहेगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें