
भोपाल। मध्यप्रदेश में आखिरकार मानसून ने पूरे मध्यप्रदेश को कवर कर ही लिया। 24 जून को एंट्री करने के बाद 9 दिनों में मानसून ने प्रदेश में अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज की है। गुरुवार को इसके असर से भोपाल,इंदौर,सतना, दमोह,रीवा, सीहोर सहित 15 से अधिक जिलों में तेज बारिश हुई। शुक्रवार को भी यह सिलसिला जारी रहेगा। इसके चलते मौसम विभाग ने सीजन में पहली बार खंडवा और हरदा में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं धर,बड़वानी, बुरहानपुर,देवास,खरगोन और बैतूल में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। साथ ही उज्जैन,राजगढ़,रायसेन, नर्मदापुरम,सागर,रतलाम, छिंदवाड़ा,सिवनी,बालाघाट, पांढुर्णा,डिंडौरी,नरसिंहपुर और अनूपपुर में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा सीहोर, विदिशा,गुना, अशोकनगर,ग्वालियर,मुरैना,भिंड, दतिया,दमोह,पन्ना,रीवा, सतना,मऊगंज,जबलपुर,सीधी, सिंगरौली और मंडला सहित 33 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है।
राजधानी भोपाल में दिन में दिन में ही छाया अंधेरा
मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री होने के साथ ही आंधी और बारिश का दौर चल रहा है। बारिश की गतिविधियों के चलते तापमान में खास गिरावट देखी जा रही है।मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 3-4 दिनों तक अति भारी बारिश होने की संभावना है जिससे बारिश के आंकड़े में बढ़ोतरी होगी। गौरतलब है कि जून के महीने में मानसून के 15 जिलों में एंट्री के बाद ठहर जाने से मध्यप्रदेश में बारिश का आंकड़ा सामान्य से कम रहा। गुरुवार को राजधानी भोपाल में सुबह से ही मौसम सुहावना रहा।वहीं दोपहर से बारिश का दौर शुरू हो गया जो रुक रुककर देर रात तक जारी रहा। इस दौरान घने बादलों के छाने से दिन में ही कोहरे जैसा माहौल नजर आया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

