गुरुवार, 25 जून 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में मानसून की जोरदार एंट्री,40 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

25 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में मानसून की जोरदार एंट्री,40 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल। मध्यप्रदेश में आखिरकार मानसून ने दस्तक दे ही दी। बुधवार को मानसून ने जोरदार बारिश के साथ 15 जिलों में एंट्री कर ली है। हालांकि इस साल मानसून अपनी तय तिथि से पूरे 9 दिन बाद प्रदेश में पहुंचा है और अभी यह मात्र दक्षिण पूर्वी हिस्से में ही सक्रिय हुआ है लेकिन अगले 3-4 दिनों में इसके पूरे प्रदेश को कवर किए जाने की संभावना है।बुधवार को इसके असर से भोपाल,इंदौर,बड़वानी,रतलाम, नीमच,हरदा में जमकर बादल बरसे वहीं छिंदवाड़ा में बीते 24 घंटों में करीब 3 इंच पानी गिर गया। बारिश के बाद मौसम खुशगवार हो गया और तापमान में खासी गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को प्रदेश के 40 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कई जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।


प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा


बुधवार को मानसून के सक्रिय होने के बाद भी प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहा। नौगांव,खजुराहो और दतिया में अधिकतम तापमान 41 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया वहीं 10 जिलों में 38 डिग्री से अधिक तापमान रहा। प्रदेश के 5 बड़े शहरों में से राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री, इंदौर में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री,उज्जैन में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री, जबलपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और ग्वालियर में अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार इस साल मानसून के लेट होने से भोपाल, इंदौर और जबलपुर सहित 37 से अधिक जिले कम बारिश होने से प्रभावित रह सकते हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें