
भोपाल। कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वाले प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों का लैपटॉप खरीदने का सपना जल्द पूरा होने वाला है। 1 सितंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रत्येक विद्यार्थी के खाते में लैपटॉप खरीदने की राशि जारी करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के 1.22 लाख विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपए की राशि जारी करेंगे। इस प्रकार विद्यार्थियों को कुल 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि जारी की जाएगी। कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में लैपटॉप खरीदने के लिए राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें डिजिटल तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना चला रही है। इसके अंतर्गत कक्षा 12वीं की परीक्षा में पहले ही प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

