
भोपाल। शिक्षक दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार 33 उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित करेगी। समारोह 5 सितंबर को सुबह 10.30 बजे भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में आयोजित होगा। राज्यपाल मंगुभाई पटेल मुख्य अतिथि होंगे, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित समारोह में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शैक्षणिक नवाचार और विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण के निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक चयनित शिक्षक को 25 हजार रुपये की सम्मान राशि, शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह और खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
2025 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं का भी सम्मान
कार्यक्रम में वर्ष 2025 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित मध्यप्रदेश के दो शिक्षकों शीला पटले और भेरूलाल औसारा का विशेष सम्मान भी किया जाएगा। दोनों शिक्षकों को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र और सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।
ये 33 शिक्षक किए जाएंगे सम्मानित
राज्य स्तरीय सम्मान के लिए चयनित शिक्षकों में पूनम मिश्रा, बिहारी लाल प्रजापति, अरुण कुमार भादे, बलराम अहिरवार, मुकेश कुमार शर्मा, अरुण कुमार मित्तल, मुकेश कुमार प्रजापति, मनीष तिवारी, अजय कुमार मिश्रा, मुकेश नागर, राजेश महेश्वरी, मोहित कुमार गर्ग, पूजा पाण्डेय, सतीश कुमार पाण्डेय, श्वेता तिवारी, शिवलाल दांगी, धन्नालाल बिसेन, रितेश कुमार पथाडे, सुखनंदन साहू, नरेन्द्र कुमार भारद्वाज, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, महेन्द्र सिंह ठाकुर, राकेश कुमार गुप्ता, शिखा शर्मा, महेन्द्र सिंह पवार, ज्योति पाठक, राकेश कुमार वर्मा, सुरेश चंद्र सोनी, शर्मिला उपाध्याय, रीना देवी कटरे, हेमंत कुमार वैद्य, राकेश कुमार द्विवेदी और सीमा परमार शामिल हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

