गुरुवार, 20 अगस्त 2026
Logo
Madhaya Pradesh

एमपी: वंचित विद्यार्थियों के पास 31 अगस्त तक कॉलेजों में प्रवेश का अतिरिक्त मौका

20 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
एमपी: वंचित विद्यार्थियों के पास 31 अगस्त तक कॉलेजों में प्रवेश का अतिरिक्त मौका
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को एक और अवसर दिया है। स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर 21 से 31 अगस्त तक अतिरिक्त कॉलेज लेवल काउंसलिंग होगी। प्रवेश “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर दिया जाएगा।


यह प्रक्रिया प्रदेश के शासकीय, अनुदान प्राप्त अशासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों में उपलब्ध रिक्त सीटों पर लागू होगी। विद्यार्थियों को निर्धारित अवधि में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। 31 अगस्त के बाद प्रवेश मान्य नहीं होगा। उच्च शिक्षा विभाग ने महाविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि पूरी प्रक्रिया समय-सीमा में पूरी कराते हुए विद्यार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराया जाए।


एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए द्वितीय अतिरिक्त चरण की समय-सारणी भी जारी कर दी गई है। 20 से 24 अगस्त तक पंजीयन और आवेदन, जबकि 20 से 25 अगस्त तक दस्तावेजों का सत्यापन होगा। मेरिट सूची 27 अगस्त को जारी होगी और 29 अगस्त को सीट आवंटन किया जाएगा।


आवंटित विद्यार्थियों को 29 अगस्त से 2 सितंबर तक संबंधित हेल्प सेंटर पर मूल दस्तावेज और टीसी/माइग्रेशन प्रमाण-पत्र के साथ उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन एवं ई-केवाईसी कराना होगा। प्रवेश शुल्क 29 अगस्त से 3 सितंबर तक जमा किया जा सकेगा। निर्धारित तिथि तक शुल्क जमा नहीं करने पर प्रवेश मान्य नहीं होगा।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें