
भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा ने लंबे इंतजार के बाद अपनी नई प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। पार्टी संगठन में नई नियुक्तियों को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं की नजरें काफी समय से इस सूची पर टिकी थीं। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने से पहले ही नई टीम का ऐलान कर दिया गया। दिल्ली स्तर पर नामों को अंतिम रूप दिए जाने के बाद जारी सूची में प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं, वर्तमान मंत्रियों, विधायकों, पूर्व मंत्रियों और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं को भी स्थान मिला है।
106 सदस्यीय कार्यसमिति में बड़े नेताओं को मिली जगह
प्रदेश कार्यसमिति में कुल 106 सदस्यों के नाम शामिल किए गए हैं। इनमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल समेत कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। इसके अलावा कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, विष्णुदत्त शर्मा, फग्गन सिंह कुलस्ते, नरोत्तम मिश्रा, तुलसीराम सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, चेतन्य काश्यप, कृष्णा गौर, संध्या राय, गणेश सिंह, कविता पाटीदार, रामेश्वर शर्मा, इमरती देवी और संजय पाठक सहित अनेक नेताओं को भी कार्यसमिति में स्थान मिला है।
नरोत्तम मिश्रा और संजय पाठक भी शामिल
नई सूची में पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को भी कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। भाजपा विधायक संजय पाठक का नाम भी प्रमुख रूप से शामिल किया गया है। पार्टी ने संगठन और सरकार के बीच संतुलन बनाते हुए अनुभवी नेताओं और सक्रिय जनप्रतिनिधियों दोनों को प्रतिनिधित्व दिया है।
41 स्थायी आमंत्रित सदस्य भी बनाए गए
प्रदेश कार्यसमिति के साथ-साथ भाजपा ने 41 स्थायी आमंत्रित सदस्यों की भी घोषणा की है। इनमें अधिकांश वरिष्ठ और पूर्व मंत्री शामिल हैं। कांग्रेस से भाजपा में आए सुरेश पचौरी और दीपक सक्सेना को भी स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
इन वरिष्ठ नेताओं को मिली जिम्मेदारी
स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची में सत्यनारायण जटिया, सुमित्रा महाजन, विक्रम वर्मा, कप्तान सिंह सोलंकी, सीताशरण शर्मा, गिरीश गौतम, गोपाल भार्गव, जयंत मलैया, अनुसुईया उइके, विवेक नारायण शेजवार, उमाशंकर गुप्ता, कुसुम मेहदेले, अजय विश्नोई, अनूप मिश्रा, माया सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, सुधा जैन, अलका जैन, बिसाहूलाल सिंह और ज्ञान सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।
विशेष आमंत्रित सदस्य भी होंगे शामिल
भाजपा संगठन के अनुसार सभी संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य रहेंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

