
भोपाल। मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे सोशल मीडिया पर ठगों का जाल भी फैलने लगा है। लीक पेपर और 100% सही सवाल देने के नाम पर छात्र-छात्राओं और उनके माता-पिता को ठगा जा रहा है। इसी खतरे को देखते हुए साइबर क्राइम पुलिस कमिश्नरेट भोपाल ने एक अहम एडवाइजरी जारी की है।
टेलीग्राम–व्हाट्सऐप पर चल रहा है ‘फर्जी पेपर’ का खेल
पुलिस के मुताबिक, टेलीग्राम, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर कई ऐसे ग्रुप एक्टिव हैं जो यह दावा करते हैं कि उनके पास बोर्ड परीक्षा के असली प्रश्नपत्र मौजूद हैं। ये जालसाज कुछ सवाल या हल भेजकर भरोसा दिलाते हैं और फिर मोटी रकम की मांग करते हैं। लेकिन हकीकत में ये सभी पेपर पूरी तरह फर्जी होते हैं।
साइबर क्राइम भोपाल की सख्त एडवाइजरी
पुलिस ने साफ कहा है:
सोशल मीडिया पर मिलने वाला कोई भी प्रश्नपत्र असली नहीं होता
पेपर लीक के नाम पर पैसे मांगने वाले साइबर ठग हैं
फर्जी पेपर खरीदना या शेयर करना कानूनी अपराध है
इसमें पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई हो सकती है
छात्रों और अभिभावकों के लिए जरूरी सलाह
साइबर क्राइम सेल ने छात्रों से कहा है कि:
अपनी मेहनत और पढ़ाई पर भरोसा रखें
किसी भी लालच में आकर पैसे न दें
सिर्फ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या स्कूल से मिली जानकारी को ही मानें
किसी अनजान लिंक, फाइल या ग्रुप से दूर रहें
अभिभावकों को भी बच्चों पर नजर रखने और उन्हें समझाने की सलाह दी गई है।
असली प्रश्नपत्र सिर्फ परीक्षा केंद्र पर
पुलिस का सबसे अहम संदेश यह है कि बोर्ड का असली प्रश्नपत्र केवल परीक्षा केंद्र पर ही मिलता है। सोशल मीडिया, ई-मेल या मैसेजिंग ऐप से मिलने वाला कोई भी पेपर 100% फर्जी है।
साइबर ठगी की शिकायत यहां करें
अगर आपको कोई संदिग्ध मैसेज, लिंक या पेपर मिलता है, तो तुरंत सूचना दें:
Cyber Crime Bhopal हेल्पलाइन: 9479990636
राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन: 1930
वेबसाइट: www.cybercrime.gov.in
या अपने नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत करें
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

