शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
Madhaya Pradesh

एमपी बोर्ड : 10वीं व 12वीं की द्वि‍तीय परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई, अब 26 अप्रैल तक मौका

24 अप्रैल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
एमपी बोर्ड : 10वीं व 12वीं की द्वि‍तीय परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई, अब 26 अप्रैल तक मौका
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) ने गुरुवार को विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 26 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 


आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई जाने के संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आदेश भी जारी कर दिया है। मंडल के सचिव बुद्धेश कुमार वैद्य के मुताबिक विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन आवेदन भरने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल 2026 थी। 


अब विद्यार्थी एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 26 अप्रैल तक हाईस्‍कूल और हायर सेकंडरी द्वि‍तीय परीक्षा के आवेदन कर सकते हैं। बाकी नियम और निर्देश में कोई बदलाव नहीं किया गया है, वह पूर्ववत रहेंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें