शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

MP Government DA Hike: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को 3% महंगाई भत्ता बढ़ा, अप्रैल से मिलेगा 58% DA, सीएम ने की घोषणा

03 मार्च, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
MP Government DA Hike: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को 3% महंगाई भत्ता बढ़ा, अप्रैल से मिलेगा 58% DA, सीएम ने की घोषणा
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला लिया है। इस निर्णय से लाखों परिवारों की मासिक आय में सीधा इजाफा होगा। सोमवार शाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह घोषणा करते हुए बताया कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अप्रैल से लागू होगा और इसका नकद लाभ मई में मिलने वाले वेतन के साथ मिलेगा।


अप्रैल से 58% होगा महंगाई भत्ता

सरकार के फैसले के बाद प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनर्स को अब 58 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। यह बढ़ोतरी अप्रैल 2025 से प्रभावी मानी जाएगी। हालांकि बढ़ा हुआ पैसा मई में मिलने वाले अप्रैल के वेतन में जुड़कर आएगा। इससे कर्मचारियों को सीधे तौर पर आर्थिक राहत मिलेगी।


कितने लोगों को मिलेगा फायदा?

7 लाख से अधिक शासकीय सेवक और 3 लाख से ज्यादा पेंशनर्स। कुल मिलाकर करीब 10 लाख परिवार इस फैसले से प्रभावित होंगे। बढ़ती महंगाई के बीच यह निर्णय कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


किसका कितना बढ़ेगा वेतन?

महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि का असर अलग-अलग वेतनमान और ग्रेड के अनुसार अलग होगा। अनुमानित मासिक लाभ इस प्रकार रहेगा:


प्रथम श्रेणी कर्मचारी

₹2397 से ₹4230 तक की बढ़ोतरी


द्वितीय श्रेणी कर्मचारी

₹1683 से ₹2019 तक का फायदा


तृतीय श्रेणी कर्मचारी

₹585 से ₹1473 तक की वृद्धि


चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

₹465 से ₹556 तक अतिरिक्त राशि


यह बढ़ोतरी कर्मचारियों के मूल वेतन और ग्रेड पे के आधार पर तय होगी।


पेंशनर्स को भी मिलेगा समान लाभ

सरकार के इस फैसले का फायदा केवल कार्यरत कर्मचारियों तक सीमित नहीं है। पेंशनर्स को भी समान दर से महंगाई राहत दी जाएगी। इससे रिटायर्ड कर्मचारियों की मासिक आय में भी सुधार होगा।


कोषालय अधिकारियों को वाहन किराये की अनुमति

एक अन्य प्रशासनिक फैसले में कोष एवं लेखा विभाग के अधीन सभी कोषालय अधिकारियों को अब किराये पर वाहन लेने की अनुमति दी गई है। माना जा रहा है कि इससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और फील्ड मूवमेंट सुगम होगा।


EPFO अपडेट: ब्याज दर 8.25% बरकरार

इधर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ब्याज दर 8.25% पर स्थिर रखने का फैसला किया है। लगभग 7 करोड़ खाताधारकों को इसका लाभ मिलेगा। लगातार दूसरे साल ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे निवेशकों को स्थिर रिटर्न मिलेगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें