बुधवार, 29 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

MP: उच्च शिक्षा में प्रवेश का अंतिम अवसर, 31 जुलाई आखिरी तारीख, अब तक 5 लाख विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

29 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
MP: उच्च शिक्षा में प्रवेश का अंतिम अवसर, 31 जुलाई आखिरी तारीख, अब तक 5 लाख विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थियों को प्रवेश का अंतिम मौसम दिया है। प्रदेश के शासकीय, अशासकीय व अनुदान प्राप्त महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए 31 जुलाई 2026 आखिरी तारीख निर्धारित है। 


उच्च शिक्षा विभाग के मुताबिक प्रवेश तिथि बढ़ाए जाने की कोई संभावना नहीं है, इसलिए जिन विद्यार्थियों ने अभी तक प्रवेश नहीं लिया है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी प्रवेश प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें। प्रदेश में उच्च शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों का उत्साह लगातार बना हुआ है। अब तक विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर व एनसीटीई पाठ्यक्रमों में लगभग 5 लाख विद्यार्थियों ने प्रवेश प्राप्त कर लिया है।


कई शासकीय महाविद्यालयों में लोकप्रिय पाठ्यक्रमों की अधिकांश सीटें भर चुकी हैं। बचे हुए सीटों पर प्रवेश का अवसर है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सभी महाविद्यालयों में प्रवेश सहायता केंद्र और हेल्पडेस्क सक्रिय हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों व अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे अंतिम समय तक प्रतीक्षा न करें। 31 जुलाई से पहले ही अपनी पसंद के महाविद्यालय व पाठ्यक्रम में प्रवेश सुनिश्चित कर लें। निर्धारित तिथि के बाद प्रवेश का अवसर उपलब्ध नहीं होगा। 


कला संकाय विद्यार्थियों की पहली पसंद

कला संकाय विद्यार्थियों की पहली पसंद बना हुआ है। इसमें 2,26,090 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। विज्ञान संकाय में 1,32,127, वाणिज्य संकाय में 64,704, विधि संकाय में 21,130 और एनसीटीई पाठ्यक्रमों में 46,566 विद्यार्थियों ने प्रवेश प्राप्त किया है। विधि संकाय में पिछले शैक्षणिक सत्र की तुलना में प्रवेश संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है, जो विद्यार्थियों के बीच विधि शिक्षा के प्रति बढ़ते आकर्षण को दर्शाती है।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें