शनिवार, 12 सितंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

एमपी: एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अंतिम चरण, 13 सितंबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

12 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
एमपी: एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अंतिम चरण, 13 सितंबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रदेश के शासकीय, अनुदान प्राप्त अशासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तृतीय एवं अंतिम चरण की समय-सारणी जारी कर दी है। 13 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। 


प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन और प्रवेश संबंधी प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार पंजीकृत आवेदनों के दस्तावेजों का सत्यापन 15 सितंबर तक किया जाएगा। इसके बाद 16 सितंबर को मेरिट सूची जारी होगी और 17 सितंबर को सीट आवंटन किया जाएगा।


सीट आवंटन के बाद विद्यार्थियों को आवंटित हेल्प सेंटर पर मूल दस्तावेज एवं टीसी/माइग्रेशन प्रमाण-पत्र के साथ भौतिक सत्यापन के लिए उपस्थित होकर लिंक इनिशिएट करना होगा। यह प्रक्रिया 17 से 19 सितंबर तक निर्धारित की गई है। आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क का भुगतान 17 से 20 सितंबर तक किया जा सकेगा। 


निर्धारित समय-सीमा में शुल्क का भुगतान नहीं करने पर संबंधित आवेदक का प्रवेश मान्य नहीं होगा। उच्च शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम चरण की समय-सारणी का ध्यान रखते हुए समय पर आवेदन, दस्तावेज सत्यापन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी करें, जिससे प्रवेश के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें