बुधवार, 29 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

MP सरकार के 2 साल पूरे… सीएम मोहन यादव ने किए बड़े ऐलान, 2026 तक बदल जाएगा प्रदेश का भविष्य!

12 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
MP सरकार के 2 साल पूरे… सीएम मोहन यादव ने किए बड़े ऐलान, 2026 तक बदल जाएगा प्रदेश का भविष्य!

MP सरकार के 2 साल पूरे… सीएम मोहन यादव ने किए बड़े ऐलान, 2026 तक बदल जाएगा प्रदेश का भविष्य!

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार अपने दो साल पूरे कर रही है और इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकार की उपलब्धियों से लेकर भविष्य की चुनौतियों तक हर सवाल का मुस्कुराकर जवाब दिया। ऊर्जा, कृषि, महिला सशक्तिकरण, मेडिकल, टूरिज्म से लेकर नशामुक्ति तक—हर मोर्चे पर सरकार की प्राथमिकताएं उन्होंने स्पष्ट रूप से सामने रखीं। प्रदेश में क्या बदलेगा? कौन सी योजनाएं आगे बढ़ेंगी? किन मोर्चों पर सरकार ने बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं? आइए पढ़ें पूरा रिपोर्ट कार्ड।


MP दे रहा देश में सबसे सस्ती बिजली

सीएम ने कहा कि “देशभर में अकेला मध्य प्रदेश ऐसा राज्य है, जहां सबसे सस्ती बिजली दी जाती है। ऊर्जा सुधारों पर सबसे पहले काम किया जा रहा है।” इस सेक्टर को सरकार 2026 तक और मजबूत बनाने की दिशा में बढ़ रही है।


19 धार्मिक नगरियों में शराबबंदी – अयोध्या के बाद अब संवरेगा चित्रकूट

मध्य प्रदेश में धार्मिक आस्था के सम्मान को लेकर लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार ने बताया कि 19 धार्मिक नगरियों में शराबबंदी लागू कर दी गई है और अब चित्रकूट को भी संवारा जाएगा।


‘एक बगिया अपने नाम’—MP की अनोखी पहल

प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ‘एक बगिया अपने नाम’ जैसी अभिनव योजना शुरू की गई है, जो जनता को सीधे प्रकृति से जोड़ने का काम करेगी।


जल गंगा अभियान—हर साल जलस्रोतों का पुनरुद्धार

सरकार ने बताया कि जल गंगा अभियान हर वर्ष आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य है—

शहरी व ग्रामीण जलस्रोतों का पुनर्जीवन

नए जलस्रोतों का निर्माण

हर बूंद का उपयोग


पराली से बन रही ऊर्जा

सीएम ने जानकारी दी कि अब पराली जलाने के बजाय उससे ही ऊर्जा बनाई जा रही है। फसल वेस्ट को ऊर्जा उत्पादन में उपयोग किया जा रहा है।


डेयरी सेक्टर—अमूल के साथ मिलकर आगे बढ़ेगा सांची

सरकार ने बताया कि नई डेयरी इकाइयां शुरू करने वालों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। सांची और अमूल मिलकर डेयरी सेक्टर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की तैयारी में हैं।


गौशाला मॉडल बना देशभर का आदर्श

सरकार ने कहा, बड़ी गौशालाओं के लिए 125 एकड़ जमीन दी जाएगी। दूध से लेकर वेस्ट तक का पूरा उपयोग करने के लिए उद्योग स्थापित होंगे। यह मॉडल पूरे देश के लिए प्रेरणा बना है।


प्रतिव्यक्ति आय बढ़ाने पर फोकस

राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिव्यक्ति आय बढ़ाने की दिशा में योजनाएं तेज की जा रही हैं।


लाड़ली बहना योजना—राशि में लगातार बढ़ोतरी

सीएम ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए, लाड़ली बहना योजना की राशि लगातार बढ़ाई गई ह। नई 18,000 रुपये वार्षिक योजना पर विचार चल रहा है। सरकार महिलाओं की बेहतरी के लिए और विकल्पों पर भी विचार कर रही है।


नक्सलियों का सफाया, अब विकास की बारी

सीएम ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अब विकास योजनाएं तेज की जाएंगी। उन्होंने कहा— “अब यहां विकास दौड़ता हुआ दिखेगा।”


नशामुक्ति—तीन साल में नियंत्रण का लक्ष्य

सरकार ने बताया कि एमपी नशे की गिरफ्त में तेजी से आ रहा था लेकिन अब बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है।

 जनता और सरकार के सामूहिक प्रयास से तीन साल में नियंत्रण का लक्ष्य रखा गया है।


2026 के लिए सरकार की प्राथमिकताएं

टूरिज्म और मेडिकल टूरिज्म

किसान कल्याण

फसलों के उचित दाम

बागवानी और आयुर्वेद

मसाला खेती को बढ़ावा

प्राकृतिक और जैविक खेती पर जोर


मेडिकल सेक्टर—52 मेडिकल कॉलेज, विस्तार जारी

सरकार ने बताया कि 55 जिलों में 52 मेडिकल संस्थान हैं और आगे इसे और बढ़ाया जाएगा।


कृषि शिक्षा—आधुनिक तकनीक आधारित नए कोर्स

कॉलेजों में परंपरागत कृषि शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीक वाले कोर्स शुरू करने की तैयारी है।


हर वादा पूरा कर रही सरकार: सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “हमने जो भी वादे किए उन्हें पूरा करते जा रहे हैं, आगे भी हर वादा पूरा करेंगे। मध्य प्रदेश हर क्षेत्र में देश के राज्यों और दुनिया के लिए मिसाल बनेगा। नई ऊंचाइयों को छुएगा।”

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें