मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

MP Growth Summit 2025: ग्वालियर से निवेश की उड़ान, अमित शाह ने किया 2 लाख करोड़ की 1655 इकाइयों का भूमि पूजन

25 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
MP Growth Summit 2025: ग्वालियर से निवेश की उड़ान, अमित शाह ने किया 2 लाख करोड़ की 1655 इकाइयों का भूमि पूजन

MP Growth Summit 2025: ग्वालियर से निवेश की उड़ान, अमित शाह ने किया 2 लाख करोड़ की 1655 इकाइयों का भूमि पूजन

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

ग्वालियर का मेला ग्राउंड गुरुवार को विकास के जश्न का गवाह बना। यहां ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट – निवेश से रोजगार’ का राज्य स्तरीय आयोजन हुआ, जिसमें केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मिलकर प्रदेश को नई आर्थिक रफ्तार देने का संदेश दिया। मंच से ही 2 लाख करोड़ रुपए की 1655 औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया गया।


प्रदर्शनी का अवलोकन, व्यापार मेले और अटल म्यूजियम का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत के बाद अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्रोथ समिट में लगी औद्योगिक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसी दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने ग्वालियर व्यापार मेले और अटल म्यूजियम का भी शुभारंभ किया, जिसे लेकर मौजूद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।


‘राजा साहब’ सुनते ही तालियों से गूंज उठा पंडाल

मंच से अमित शाह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को ‘राजा साहब’ कहकर संबोधित किया तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से भर गया। इसके बाद उन्होंने कहा कि ग्वालियर की धरती साधारण नहीं है। यही वह भूमि है जहां तानसेन का जन्म हुआ और ग्वालियर घराने के महान संगीतकारों ने अपनी साधना की। उन्होंने याद दिलाया कि इसी धरती ने अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महान नेता को देश को दिया।


आदिवासी कल्याण की बात, अटल जी को किया याद

अमित शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश में देश की सबसे बड़ी आदिवासी आबादी रहती है। अटल बिहारी वाजपेयी से पहले आदिवासियों के लिए न तो कोई ठोस योजना थी और न ही कोई अलग विभाग। अटल जी ने आदिवासी कल्याण के लिए अलग विभाग बनाया और उनके अधिकारों को मजबूती दी। यह ग्रोथ समिट भी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित की गई है।


मंच पर मंत्री और देश के दिग्गज उद्योगपति

समारोह में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, खेल मंत्री विश्वास सारंग सहित कई कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे।


ग्रोथ समिट में गोदरेज इंडस्ट्रीज, गौतम सोलर, हीडलबर्ग सीमेंट, एलएनजे भीलवाड़ा समूह, जेके टायर, टोरेंट पावर, मैकेन फूड, एलिक्सर इंडस्ट्रीज, ग्रीनको, जुपिटर वैगन्स, डाबर इंडिया, वर्धमान समूह, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और बीपीसीएल जैसे देश के बड़े औद्योगिक समूहों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें