सोमवार, 25 मई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

नौतपा शुरू होते ही MP में कहर, 44 जिलों में लू का अलर्ट, 5 जिलों में रेड वार्निंग

25 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
नौतपा शुरू होते ही MP में कहर, 44 जिलों में लू का अलर्ट, 5 जिलों में रेड वार्निंग
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत के साथ ही भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि अगले 4 दिन प्रदेश के लिए बेहद भारी रहने वाले हैं। सोमवार को राज्य के 44 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि 5 जिलों में तीव्र लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। यानी यहां हालात बेहद गंभीर रह सकते हैं।


नौतपा के पहले दिन ही रिकॉर्डतोड़ गर्मी

IMD भोपाल के अनुसार, 25 मई से शुरू हुआ नौतपा 2 जून तक चलेगा। शुरुआती चार दिन यानी 25 से 28 मई तक पूरे प्रदेश में लू और भीषण गर्मी का असर बना रहेगा। भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन संभाग में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दोपहर के समय बाहर निकलना जोखिम भरा हो सकता है।


खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म

नौतपा शुरू होने से पहले ही प्रदेश गर्मी से झुलसता नजर आया। रविवार को खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म शहर रहे।


मौसम विभाग के मुताबिक:

नौगांव-खजुराहो: 45.8°C

दतिया: 45°C

टीकमगढ़-शाजापुर: 44°C

दमोह, सागर, सतना: 44.2°C

गुना, मुरैना, राजगढ़, श्योपुर: 44°C


बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां तापमान 44.1°C दर्ज किया गया।


भोपाल-इंदौर समेत बड़े शहरों का हाल

प्रदेश के बड़े शहरों में भी गर्मी का असर तेज रहा।

भोपाल: 42.7°C

इंदौर: 40.9°C

उज्जैन: 41.5°C

जबलपुर: 43.3°C

ग्वालियर: 44.1°C


तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर में सड़कें लगभग खाली नजर आईं। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई गई है।


इन 5 जिलों में रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में तीव्र लू का रेड अलर्ट जारी किया है। यहां तापमान बेहद खतरनाक स्तर तक पहुंच सकता है। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

भिंड, दतिया, आगर-मालवा, राजगढ़, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, कटनी, उमरिया, शहडोल, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।इन इलाकों में गर्म हवाएं और तेज तापमान लोगों की परेशानी बढ़ा सकते हैं।


भोपाल-ग्वालियर समेत 21 जिलों में येलो अलर्ट

भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, सीहोर, रायसेन, विदिशा, मुरैना, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर समेत 21 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में धूप से बचने, ज्यादा पानी पीने और जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है।


इन जिलों में भी तेज गर्मी का असर

इंदौर, देवास, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बड़वानी, धार, झाबुआ और अलीराजपुर में भी तेज गर्मी का असर बना रहेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार नौतपा के शुरुआती दिन सामान्य से ज्यादा गर्म रह सकते हैं, इसलिए लापरवाही भारी पड़ सकती है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें