
भोपाल। प्रदेश के सभी जिलों में 29 अगस्त को जनविश्वास अभियान आयोजित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बालाघाट में रहेंगे। इस शुक्रवार को रक्षाबंधन का अवकाश होने की वजह से शनिवार को पूरे प्रदेश में जनविश्वास अभियान आयोजित किया जा रहा है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने विभागाध्यक्ष के अलावा कलेक्टर्स और कमिश्नर सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत को इस संबंध में निर्देश जारी किए है। बालाघाट में जिला स्तरीय समाधान ऑनलाइन में चिन्हित शिकायतकर्ताओं की शिकायतें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समक्ष में सुनी जाएंगी। इस दौरान बैठक और समीक्षा के साथ मीडिया संवाद और उद्योग संवाद भी होगा।
जनविश्वास अभियान के दौरान विभिन्न शासकीय आवासीय संस्थाएं, उदाहरणार्थ आवासीय विद्यालय, आश्रम, छात्रावास आदि का भ्रमण तथा निरीक्षण अनिवार्यत: किया जाएगा। इन संस्थाओं में रहने वाले छात्र छात्राओं और युवाओं से संवाद के साथ ही महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा भी की जाएगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

