सोमवार, 10 अगस्त 2026
Logo
Madhaya Pradesh

एमपी: उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों के पास अंतिम अवसर, 10 से 14 अगस्त तक चलेगा अतिरिक्त कॉलेज लेवल काउंसलिंग चरण

10 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
एमपी: उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों के पास अंतिम अवसर, 10 से 14 अगस्त तक चलेगा अतिरिक्त कॉलेज लेवल काउंसलिंग चरण
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को एक अंतिम अवसर दिया गया है। उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। 


उच्च शिक्षा विभाग की ओर से शासकीय, अनुदान प्राप्त अशासकीय व अशासकीय महाविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए अतिरिक्त कॉलेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) चरण आयोजित किया जा रहा है। यह प्रक्रिया 10 से 14 अगस्त 2026 तक संचालित होगी। अतिरिक्त सीएलसी चरण में प्रवेश उपलब्ध रिक्त सीटों पर ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर दिया जाएगा। 


रिक्त सीटों की जानकारी विद्यार्थी के लॉगिन के साथ संबंधित महाविद्यालय के लॉगिन पर भी प्रदर्शित होगी। पंजीकृत विद्यार्थी संबंधित महाविद्यालय में सीधे पहुंचकर प्रवेश शुल्क जमा कर प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। विद्यार्थी जिस महाविद्यालय में प्रवेश लेना चाहते हैं, वहां सीट उपलब्ध होने की स्थिति में सीधे महाविद्यालय पहुंचकर प्रवेश ले सकेंगे। 


उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने प्रवेश से वंचित पात्र विद्यार्थियों से अपील की है कि वे इस अंतिम अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित अवधि में संबंधित महाविद्यालय से संपर्क करें और उपलब्ध रिक्त सीट पर प्रवेश सुनिश्चित करें।


विद्यार्थियों के लिए यह भी जानना जरूरी 

. प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित जानकारी या किसी समस्या के समाधान के लिए संबंधित महाविद्यालय के हेल्प सेंटर से संपर्क किया जा सकेगा।

. नवीन पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए एक महाविद्यालय का विकल्प।

. अतिरिक्त सीएलसी चरण में नवीन पंजीकृत विद्यार्थी केवल एक महाविद्यालय में पंजीयन कर सकेंगे। संबंधित महाविद्यालय के हेल्प सेंटर पर आवश्यक वेरिफिकेशन के बाद विद्यार्थी उसी दिन प्रवेश शुल्क जमा कर प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे।

. अतिरिक्त सीएलसी प्रक्रिया 14 अगस्त को शाम 5 बजे तक संचालित होगी। निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रवेश शुल्क जमा कर प्रवेश प्राप्त किया जा सकेगा।

. 14 अगस्त को शाम 5 बजे के बाद प्राप्त प्रवेश मान्य नहीं होंगे। संपूर्ण प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल के माध्यम से संचालित की जाएगी।




पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें