मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड, 50 मीटर विजिबिलिटी, ट्रेनें लेट

23 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
MP Weather Update: मध्यप्रदेश में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड, 50 मीटर विजिबिलिटी, ट्रेनें लेट

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड, 50 मीटर विजिबिलिटी, ट्रेनें लेट

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार सुबह और में हालात इतने खराब रहे कि ‘ब्लाइंड मॉर्निंग’ जैसी स्थिति बन गई। यहां कोहरा इतना घना था कि 50 मीटर के बाद कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था।


रेल यातायात पर सीधा असर

घने कोहरे का सीधा असर रेल यातायात पर पड़ा है। एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कोहरे की वजह से मालवा एक्सप्रेस करीब 4 घंटे देरी से चली, जबकि शताब्दी, सचखंड, पंजाब मेल और झेलम एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों पर भी असर देखा गया।


इन जिलों में भी सुबह घना कोहरा

रीवा और सतना के अलावा दमोह खजुराहो नौगांव ग्वालियर मुरैना और सीधी में भी सुबह घना कोहरा छाया रहा। इन जिलों में विजिबिलिटी 50 मीटर से 1 किलोमीटर के बीच दर्ज की गई।


बड़े शहर भी कोहरे से अछूते नहीं

वहीं भोपाल दतिया इंदौर राजगढ़ उज्जैन जबलपुर मंडला गुना रायसेन शिवपुरी सागर शाजापुर भिंड और धार में भी कोहरे का असर देखा गया।


रात में तेजी से गिरा तापमान

रविवार–सोमवार की रात कई शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 5 बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल और इंदौर में 8.8 डिग्री, ग्वालियर में 11.3 डिग्री, उज्जैन में 11.4 डिग्री और जबलपुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


इन शहरों में भी कंपकंपाती ठंड

रीवा में 5.6 डिग्री, शहडोल के कल्याणपुर में 5.9 डिग्री, राजगढ़ और खजुराहो में 7 डिग्री, सतना के चित्रकूट में 7 डिग्री, मलाजखंड में 7.4 डिग्री, बैतूल में 7.5 डिग्री, नौगांव में 7.6 डिग्री, खंडवा और सतना में 8 डिग्री, मंडला में 8.2 डिग्री, नरसिंहपुर, खरगोन और उमरिया में 8.4 डिग्री, दमोह में 8.5 डिग्री, रायसेन में 8.8 डिग्री, सागर में 8.9 डिग्री, शिवपुरी में 9 डिग्री और दतिया में 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें