मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

MP Weather Update: कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से कांपा मध्यप्रदेश, 19 जिलों में स्कूल बंद, 3 जिलों में बदला समय

05 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
MP Weather Update: कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से कांपा मध्यप्रदेश, 19 जिलों में स्कूल बंद, 3 जिलों में बदला समय

MP Weather Update: कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से कांपा मध्यप्रदेश, 19 जिलों में स्कूल बंद, 3 जिलों में बदला समय

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। पिछले तीन दिनों से मध्यप्रदेश का मौसम मानो ठिठुर कर बैठ गया है। सुबह आंख खुलते ही सड़कों पर 10–15 मीटर तक भी साफ दिखाई नहीं दे रहा। राजधानी भोपाल में सोमवार की सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, तो पहाड़ी इलाकों में ओस की बूंदें तक जम गईं। पचमढ़ी में पेड़-पौधों पर जमी ओस लोगों को कश्मीर जैसी ठंड का एहसास करा रही है। सबसे ज्यादा ठंड छतरपुर के नौगांव में रिकॉर्ड की गई, जहां पारा सामान्य से कई डिग्री नीचे चला गया। ठंड के इस कहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं, जबकि कुछ जगहों पर स्कूलों का समय बदल दिया गया है।


इन 19 जिलों में स्कूलों की छुट्टी का ऐलान

प्रदेश के 19 जिलों में कक्षा नर्सरी से लेकर आठवीं तक के बच्चों को फिलहाल राहत दी गई है। छुट्टियों की स्थिति कुछ इस प्रकार है—

इंदौर: कक्षा 1 से 8 तक, 5, 6 और 7 जनवरी को अवकाश

उज्जैन: केवल सोमवार को कक्षा 5वीं तक छुट्टी

मंदसौर: नर्सरी से 8वीं तक, 5 और 6 जनवरी को अवकाश

शाजापुर: नर्सरी से 8वीं तक दो दिन की छुट्टी

ग्वालियर: नर्सरी से 8वीं तक, 5-6 जनवरी तक स्कूल बंद

विदिशा: नर्सरी से 5वीं तक दो दिन का अवकाश

रायसेन: नर्सरी से 5वीं तक, 7 जनवरी तक छुट्टी

अशोकनगर: 5 जनवरी को स्कूल और आंगनबाड़ी बंद

भिंड: नर्सरी से 8वीं तक, 5-6 जनवरी को अवकाश

आगर मालवा: कक्षा 1 से 8 तक दो दिन की छुट्टी, आंगनबाड़ी भी बंद

जबलपुर: नर्सरी से 8वीं तक दो दिन का अवकाश, आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद

हरदा: नर्सरी से 8वीं तक केवल सोमवार को छुट्टी

नीमच: नर्सरी से 8वीं तक, 5-6 जनवरी को अवकाश

टीकमगढ़: नर्सरी से 8वीं तक दो दिन का अवकाश

रतलाम: नर्सरी से 8वीं तक, 5-6 जनवरी को छुट्टी

राजगढ़: कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में दो दिन का अवकाश

दमोह: नर्सरी से 8वीं तक और आंगनबाड़ी में सोमवार को छुट्टी

मंडला: नर्सरी से 8वीं तक व आंगनबाड़ी, 5-6 जनवरी को बंद

डिंडौरी: नर्सरी से 5वीं तक, 5-6 जनवरी को अवकाश


भोपाल समेत इन 3 जिलों में बदला स्कूल टाइम

जहां कुछ जिलों में स्कूल पूरी तरह बंद हैं, वहीं तीन जिलों में समय में बदलाव किया गया है ताकि बच्चे सुबह की तेज ठंड और कोहरे से बच सकें—

भोपाल: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल सुबह 9:30 बजे के बाद ही खुलेंगे

धार: नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाएं 9:30 बजे के बाद लगेंगी

सागर: नर्सरी से कक्षा 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 9:30 बजे से पहले संचालित नहीं होंगी


मौसम विभाग की चेतावनी – अभी और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों तक शीतलहर का असर बना रह सकता है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है। खासतौर पर ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और मालवा अंचल में घना कोहरा और कंपकंपा देने वाली ठंड जारी रहने के आसार हैं। डॉक्टरों की सलाह है कि बच्चे और बुजुर्ग सुबह-शाम बाहर निकलने से बचें, गर्म कपड़े पहनें और गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें