बुधवार, 05 अगस्त 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मोहन यादव कैबिनेट का इंस्टाग्राम रिपोर्ट कार्ड आया सामने, जानिए किस मंत्री के सबसे ज्यादा और किसके सबसे कम है फॉलोअर्स

05 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मोहन यादव कैबिनेट का इंस्टाग्राम रिपोर्ट कार्ड आया सामने, जानिए किस मंत्री के सबसे ज्यादा और किसके सबसे कम है फॉलोअर्स
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। सोशल मीडिया पर राजनीतिक पहुंच अब जनसंपर्क की अहम कसौटी बनती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से केंद्रीय मंत्रियों को इंस्टाग्राम और रील्स के जरिए युवाओं तक सरकारी योजनाएं पहुंचाने की सलाह के बाद मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों की डिजिटल मौजूदगी भी चर्चा में है।


News World की डिजिटल टीम की पड़ताल में सामने आया कि मोहन कैबिनेट के कुछ मंत्री इंस्टाग्राम पर लाखों लोगों तक पहुंच बना चुके हैं, जबकि कई मंत्री अभी भी 10 हजार से कम फॉलोअर्स के साथ सीमित डिजिटल प्रभाव रखते हैं। अधिकांश मंत्रियों के इंस्टाग्राम अकाउंट उनके सलाहकार या सहयोगी संचालित करते हैं।


मुख्यमंत्री सबसे आगे, मंत्रियों में विजयवर्गीय नंबर-1

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंस्टाग्राम पर 20 लाख (2M) फॉलोअर्स के साथ प्रदेश में सबसे बड़ी डिजिटल पहुंच रखने वाले नेता हैं। मंत्रियों की बात करें तो सूची में सबसे आगे नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 7.44 लाख (744K) फॉलोअर्स दर्ज हैं।


इन मंत्रियों की भी मजबूत डिजिटल मौजूदगी

फॉलोअर्स के आधार पर शीर्ष मंत्रियों की सूची इस प्रकार है—

कैलाश विजयवर्गीय — 7.44 लाख (744K)

विश्वास कैलाश सारंग — 3.84 लाख (384K)

प्रहलाद सिंह पटेल — 1.77 लाख

उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला — 1.55 लाख


सीएम मोहन के मंत्रियों की इंस्टा रिपोर्ट


तीन मंत्री 10 हजार का आंकड़ा भी नहीं छू सके

डिजिटल पहुंच के मामले में कुछ मंत्री अभी काफी पीछे दिखाई देते हैं। सबसे कम इंस्टाग्राम फॉलोअर्स कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह के हैं, जिनके खाते पर केवल 3,924 फॉलोअर्स हैं। उनके बाद राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल के 7,358 और कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के 9,484 फॉलोअर्स हैं। तीनों नेताओं के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 10 हजार से कम है।


प्रधानमंत्री मोदी की इंस्टाग्राम पर बड़ी उपलब्धि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 106 मिलियन (10.6 करोड़) से अधिक फॉलोअर्स हैं। वर्ष 2014 में इस प्लेटफॉर्म से जुड़े मोदी इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हासिल करने वाले दुनिया के पहले राजनीतिक नेता हैं। उनके फॉलोअर्स की संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से भी दोगुने से अधिक बताई गई है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें