बुधवार, 24 जून 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री, 42 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

24 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री, 42 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आखिरकार प्रवेश कर लिया है। सामान्य तिथि से 9 दिन बाद पहुंचे मानसून के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार 24 जून को मानसून ने बालाघाट, छिंदवाड़ा, बैतूल, खंडवा और बुरहानपुर समेत कई जिलों में दस्तक दी। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में इसके पूरे प्रदेश में फैलने की संभावना जताई है।


तीन से चार दिन में पूरे प्रदेश को कवर करेगा मानसून

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, प्रदेश में मानसून के आगमन की सामान्य तारीख 15 जून मानी जाती है, लेकिन इस बार इसकी एंट्री देरी से हुई। उन्होंने बताया कि अब मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले तीन से चार दिनों में पूरे मध्य प्रदेश को कवर कर सकता है।


42 जिलों में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के 42 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है।


अलर्ट वाले प्रमुख क्षेत्रों में शामिल हैं—

भोपाल

रायसेन के सांची और भीमबेटका

आलीराजपुर

बड़वानी का बावनगजा

धार का मांडू

उज्जैन

इंदौर

देवास

सीहोर

शाजापुर

खरगोन

हरदा

नर्मदापुरम का पचमढ़ी

अशोक नगर

सागर

दमोह

जबलपुर

कटनी

नीमच

मंदसौर

रतलाम

आगर-मालवा

सिवनी

रीवा

मऊगंज

सिंगरौल


इन इलाकों में अगले कुछ दिनों तक मौसम सक्रिय रहने का अनुमान है।


24 घंटे में 39 जिलों में आंधी और बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 39 जिलों में आंधी और बारिश दर्ज की गई। इन जिलों में इंदौर, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोक नगर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, सतना और अनूपपुर शामिल रहे।


बालाघाट में ओलावृष्टि भी दर्ज

बारिश और तेज हवाओं के बीच बालाघाट जिले में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का यही मिजाज अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें