
भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों में अत्यधिक बारिश की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि बड़ी संख्या में अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है।
सोमवार को कई शहरों में मौसम का रंग पूरी तरह बदला नजर आया। कहीं तेज बारिश हुई तो कहीं घने बादलों ने दिन में ही अंधेरे जैसा माहौल बना दिया। कुछ इलाकों में तेज हवा और बारिश से खेतों में पानी भर गया।
6 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार उज्जैन, देवास, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मंडला और बालाघाट में अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच या उससे अधिक बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों के लिए येलो अलर्ट
तेज बारिश की संभावना को देखते हुए भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर और टीकमगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
सोमवार को कई जिलों में बदला मौसम
- छिंदवाड़ा में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई।
- देवास में आंधी के बाद करीब आधे घंटे तक बारिश हुई, जिससे खेतों में पानी भर गया।
- खंडवा, खरगोन और सीहोर में घने काले बादलों के कारण दिन में भी अंधेरा जैसा वातावरण रहा।
- महू में बारिश के बाद पातालपानी झरना पूरे वेग में नजर आया।
इन जिलों में बूंदाबांदी की संभावना
ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, नीमच और मंदसौर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी का दौर रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में अभी मानसून का प्रवेश नहीं हुआ है।
रविवार को भी कई इलाकों में हुई बारिश
रविवार को भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी और बारिश दर्ज की गई। मंदसौर और रतलाम में तेज बारिश हुई, जबकि रतलाम में आधा इंच से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा गुना, श्योपुर, बड़वानी, शाजापुर, सीहोर, मंदसौर, उज्जैन और छतरपुर सहित कई जिलों में भी बारिश हुई।
मानसून की प्रगति अब तक
प्रदेश में मानसून ने 24 जून को प्रवेश किया था। इसके बाद अब तक केवल 15 जिलों तक ही इसका विस्तार हो सका है, जबकि 40 जिले अभी भी मानसून की पहुंच से बाहर हैं। बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो जून महीने में अब तक मध्य प्रदेश में सामान्य के मुकाबले 38% कम वर्षा दर्ज की गई है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

