
भोपाल। मध्य प्रदेश में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच और शाजापुर में दो बड़े सोलर पार्कों का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान 440 मेगावॉट मुरैना सोलर प्लस स्टोरेज परियोजना का पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) भी होगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ₹1593.98 करोड़ की औद्योगिक इकाइयों और अन्य विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी और प्रदेश के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला भी मौजूद रहेंगे।
भोपाल में होगा मुरैना सोलर प्लस स्टोरेज परियोजना का PPA
अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव ने बताया कि भोपाल में 440 मेगावॉट मुरैना सोलर प्लस स्टोरेज परियोजना का पावर परचेज एग्रीमेंट किया जाएगा। यह मध्य प्रदेश की पहली सोलर ऊर्जा भंडारण परियोजना है। इस परियोजना के लिए ₹2.70 प्रति यूनिट की दर पर निविदा प्राप्त हुई है, जिसे देश की सबसे कम दरों में शामिल बताया गया है।
नीमच और शाजापुर सोलर पार्कों का होगा शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी नीमच के 500 मेगावॉट तथा शाजापुर के 450 मेगावॉट सोलर पार्क का उद्घाटन करेंगे। इन दोनों परियोजनाओं के लिए ₹2.14 प्रति यूनिट तक की दर प्राप्त हुई है, जो देश की सबसे कम सौर ऊर्जा दरों में शामिल है।
₹1593.98 करोड़ के विकास कार्यों की मिलेगी सौगात
मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध संचालक अमित तोमर के अनुसार समारोह में ₹1593.98 करोड़ की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों और अन्य विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया जाएगा।
सोलर परियोजनाओं की प्रमुख दरें
नीमच सोलर पार्क (500 मेगावॉट)
- यूनिट-1: ₹2.15 प्रति यूनिट
- यूनिट-2: ₹2.14 प्रति यूनिट
- यूनिट-3: ₹2.15 प्रति यूनिट
शाजापुर सोलर पार्क (450 मेगावॉट)
- यूनिट-1: ₹2.35 प्रति यूनिट
- यूनिट-2: ₹2.33 प्रति यूनिट
- यूनिट-3: ₹2.339 प्रति यूनिट
आगर सोलर पार्क (550 मेगावॉट) – निर्माणाधीन
- यूनिट-1: ₹2.45 प्रति यूनिट
- यूनिट-2: ₹2.44 प्रति यूनिट
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

