सोमवार, 25 मई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा; जाने एमपी में कितने बढे दाम?

25 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा; जाने एमपी में कितने बढे दाम?
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आम आदमी की चिंता और बढ़ा दी है। ऑयल कंपनियों ने 11 दिन में चौथी बार ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। ताजा बढ़ोतरी के बाद प्रदेश में डीजल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया, जबकि कई शहरों में पेट्रोल 115 रुपए के करीब बिक रहा है। इस नई बढ़ोतरी का असर अब सिर्फ गाड़ियों तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले दिनों में ट्रांसपोर्ट, खेती और रोजमर्रा के सामान महंगे हो सकते हैं।


भोपाल-उज्जैन में क्या हैं नए रेट?

25 मई को पेट्रोल में ₹2.61 और डीजल में ₹2.71 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद भोपाल में पेट्रोल ₹114.65 और डीजल ₹99.74 प्रति लीटर पहुंच गया है। प्रदेश के बड़े शहरों में उज्जैन सबसे महंगा शहर बन गया है। यहां पेट्रोल ₹115.03 और डीजल ₹100.11 प्रति लीटर बिक रहा है। इंदौर में पेट्रोल ₹114.54 और डीजल ₹99.57 हो गया है। ग्वालियर और जबलपुर में भी कीमतें बढ़ी हैं।


11 दिन में चार बार बढ़े दाम

इस महीने तेल कंपनियां लगातार कीमतें बढ़ा रही हैं। पहली बढ़ोतरी 15 मई को हुई थी और उसके बाद तीन बार और रेट बढ़ाए गए। अब तक चार चरणों में पेट्रोल-डीजल करीब ₹8 प्रति लीटर तक महंगे हो चुके हैं। लगातार बढ़ती कीमतों ने लोगों के बजट पर सीधा दबाव बढ़ा दिया है।


कब-कब बढ़े तेल के दाम?

15 मई 2026: पहली बार करीब ₹3 प्रति लीटर बढ़ोतरी

19 मई 2026: दूसरी बार करीब 90 पैसे की बढ़ोतरी

23 मई 2026: तीसरी बार 87-91 पैसे तक रेट बढ़े

25 मई 2026: चौथी बार करीब ₹3 प्रति लीटर इजाफा


चार बार की बढ़ोतरी के बाद अब लोगों को हर बार टैंक फुल कराने पर सैकड़ों रुपए ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें