
भोपाल। रविवार रात गृह विभाग ने मध्य प्रदेश पुलिस में व्यापक स्तर पर पदस्थापना बदलाव करते हुए 137 अधिकारियों के तबादले किए। सूची में 10 IPS और 127 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी शामिल हैं।
सागर जिले में जहरीली शराब और मालथौन के रास्ते अवैध शराब पहुंचने के मामले के बाद पुलिस व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। खुरई SDOP की जिम्मेदारी IPS काजल सिंह को दी गई है।
सागर में इन अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
IPS काजल सिंह इससे पहले उज्जैन में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थीं। अब उन्हें खुरई SDOP बनाया गया है। सागर से IPS दीपांशु को SDOP मनावर पदस्थ किया गया है। अन्य प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं—
रहली SDOP प्रकाश मिश्रा को बड़ा मलहरा भेजा गया।
सीहोर से पूजा शर्मा को रहली SDOP बनाया गया।
राहतगढ़ SDOP योगेंद्र सिंह भदौरिया का तबादला धार किया गया।
CID, पुलिस मुख्यालय में पदस्थ प्रमेंद्र कुमार सिंह को राहतगढ़ SDOP की जिम्मेदारी मिली।
टीकमगढ़ से राहुल कटरे को सागर भेजा गया।
मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात सौरभ रत्नाकर को SDOP टीकमगढ़ बनाया गया।
अलग-अलग जिलों में भी पदस्थापना बदली
गृह विभाग के आदेश के तहत अनिल कुमार सिंह को भौरी पुलिस एकेडमी से SDOP जतारा, टीकमगढ़ भेजा गया है। बड़ा मलहरा से रोहित सिंह अलावा को बड़वानी SDOP की जिम्मेदारी मिली। छतरपुर के लवकुशनगर SDOP नवीन दुबे का तबादला गुन्नौर, पन्ना किया गया है। भोपाल से नितेश पटेल को गुन्नौर में पदस्थ किया गया है।
इन IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
तबादला सूची में कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। प्रमुख पदस्थापन इस तरह हैं—
मनीष भारद्वाज — DSP साइबर, मुख्यालय भोपाल से ACP कोतवाली, नगरीय इंदौर
आलोक कुमार वर्मा — ASP देवास से SP रीवा
वैभव प्रिया — ASP रतलाम से SDOP नेपानगर, बुरहानपुर
शुभम सिंह ठाकुर — ASP जबलपुर से SDOP गाडरवाड़ा
मनोज कुमार — ASP ग्वालियर से ACP एमपी नगर, भोपाल
लेखराज मीना — छतरपुर से SDOP सैलाना, रतलाम
राजीव अग्रवाल — रीवा से SDOP कुक्षी, धार
अमित कुमार — खंडवा से SDOP सिंगरौली
राज्य पुलिस सेवा के 127 अधिकारी भी बदले
127 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों की पदस्थापना में भी बदलाव किया गया है। इनमें पुलिस मुख्यालय, जिलों और नगरीय पुलिस इकाइयों में अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल रहे अधिकारी शामिल हैं। आदेश के अनुसार रजनीश काश्यप को सहायक पुलिस आयुक्त मिसरोद के पद से हटाकर उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है।
सागर में अवैध शराब सप्लाई के बाद कार्रवाई
सागर में पुलिस महकमे में किए गए बदलाव को जहरीली शराब मामले से जोड़कर देखा गया है। मालथौन के रास्ते अवैध शराब की सागर में सप्लाई का मामला सामने आने के बाद खुरई SDOP समेत कई पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

