
भोपाल। प्रदेश सरकार ने जेल विभाग में करीब 10 वर्षों के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू कर दी है। जेल मुख्यालय ने विभिन्न संवर्गों के पात्र अधिकारियों व कर्मचारियों के पदोन्नति आदेश जारी किए हैं। पदोन्नति के आदेश चरणबद्ध रूप से जारी होंगे।
जेल मुख्यालय की ओर से जारी आदेशों के अनुसार सहायक ग्रेड-1, स्टेनो टाइपिस्ट, लेखापाल, उप अधीक्षक (उद्योग), वरिष्ठ बुनाई प्रशिक्षक, वरिष्ठ बढ़ईगिरी प्रशिक्षक, दफ्तरी व जमादार के पदों पर पात्र अधिकारियों व कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति आदेश जारी होने के साथ ही संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को उनके नवीन पदों के अनुरूप दायित्व सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
महानिदेशक जेल वरुण कपूर ने सभी पदोन्नत अधिकारियों व कर्मचारियों को हार्दिक व शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा कि पदोन्नति केवल अधिकार नहीं, बल्कि अधिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने का अवसर भी है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि सभी पदोन्नत अधिकारी व कर्मचारी अपने नवीन दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी व समर्पण के साथ करेंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

