
भोपाल। प्रदेश के राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा का परिणाम 7 जुलाई को दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा। विद्यार्थी और अभिभावक राज्य शिक्षा केंद्र के वेब पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर परिणाम देख सकेंगे।
इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकेंगे। राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से 16 से 23 जून 2026 के बीच 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा में प्रदेश के शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 1 लाख 17 हज़ार से अधिक और कक्षा 8वीं के 1 लाख 32 हज़ार से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे।
विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रदेश में कुल 322 केंद्र बनाए गए थे। 17 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं ने अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

