गुरुवार, 25 जून 2026
Logo
Madhaya Pradesh

MP Pension: 33.92 लाख हितग्राहियों के खातों में जून की पेंशन ट्रांसफर, तुरंत चेक करें बैंक अकाउंट

25 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
MP Pension: 33.92 लाख हितग्राहियों के खातों में जून की पेंशन ट्रांसफर, तुरंत चेक करें बैंक अकाउंट
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्य प्रदेश के पेंशनधारकों के लिए 25 जून राहत भरी खबर लेकर आया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समग्र पेंशन योजना के तहत 33 लाख 92 हजार से अधिक हितग्राहियों के बैंक खातों में जून माह की पेंशन राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर कर दी। यदि आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, तो अपने बैंक खाते में पेंशन की राशि की पुष्टि कर सकते हैं।


मंत्रालय से सिंगल क्लिक पर जारी हुई राशि

मंत्रालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऑनलाइन माध्यम से सभी पात्र हितग्राहियों के खातों में पेंशन राशि भेजी। राशि हस्तांतरण के बाद उन्होंने वर्चुअल माध्यम से लाभार्थियों को संबोधित भी किया।


'यह सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, सरकार का विश्वास भी है'

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार निर्धन, निराश्रित, वृद्धजन, कल्याणी, परित्यक्ता, अविवाहित महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं संचालित कर रही है।


उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से दी जाने वाली यह पेंशन केवल आर्थिक मदद नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों के प्रति सरकार के विश्वास और प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरकार हर परिस्थिति में जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ी है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें