गुरुवार, 19 नवंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में बाघों की मौत का टूटा रिकॉर्ड, 7 नवंबर तक 57 टाइगर्स की गई जान, कान्हा-बांधवगढ़ में सबसे ज्यादा मौतें

19 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में बाघों की मौत का टूटा रिकॉर्ड, 7 नवंबर तक 57 टाइगर्स की गई जान, कान्हा-बांधवगढ़ में सबसे ज्यादा मौतें
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्यप्रदेश में बाघों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। 7 नवंबर 2026 तक प्रदेश में 57 बाघों की मौत दर्ज की जा चुकी है। यह एक साल में राज्य में बाघों की मौत का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। चिंता की बात यह है कि जान गंवाने वाले बाघों में 18 की उम्र दो साल से भी कम थी। आपसी संघर्ष, वायरल संक्रमण और बिजली के करंट के अलावा टाइगर रिजर्व के भीतर भी बड़ी संख्या में बाघों की मौत हुई है।


देश में हुई 146 बाघों की मौत, मध्यप्रदेश सबसे आगे

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) और वन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में इस साल अब तक 146 बाघों की मौत हुई है। इनमें अकेले मध्यप्रदेश के 57 बाघ शामिल हैं। महाराष्ट्र में 29 और तमिलनाडु में 16 बाघों की मौत दर्ज की गई है।


दो साल से कम उम्र के 18 बाघों की मौत

इस साल जान गंवाने वाले 57 बाघों में 18 की उम्र दो साल से कम थी। इनमें 11 की मौत आपसी संघर्ष, 5 की CDV संक्रमण, एक की बिजली के करंट और एक की प्राकृतिक कारणों से हुई।


आपसी संघर्ष और करंट भी बन रहे बाघों की मौत की वजह

कुल 19 बाघों की जान क्षेत्रीय संघर्ष में गई। 9 बाघ बिजली के करंट और एक सोलर फेंसिंग की चपेट में आकर मारा गया।


कान्हा और बांधवगढ़ में सबसे ज्यादा मौतें

टाइगर रिजर्व में कुल 35 मौतें हुईं। कान्हा और बांधवगढ़ में 12-12, पन्ना में 4, पेंच और सतपुड़ा में 2-2 तथा संजय डुबरी, रातापानी और रानी दुर्गावती में 1-1 बाघ की मौत हुई।


कान्हा में CDV संक्रमण से 8 बाघों की मौत

कान्हा में CDV से 8 बाघों की मौत हुई। संक्रमण रोकने के लिए वन विभाग ने आसपास करीब 2,500 कुत्तों का टीकाकरण कराया। कुत्ते इस वायरस के प्रमुख वाहक होते हैं।


वन्यजीव विशेषज्ञ ने उठाए सवाल

वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट और एक्टिविस्ट अजय दुबे ने अप्राकृतिक मौतों को गंभीर चिंता का विषय बताया। उन्होंने प्रशासनिक उदासीनता, शिकारियों को सजा न मिलने और खुफिया तंत्र की विफलता पर सवाल उठाए।


तीन साल में लगातार बढ़ा बाघों की मौत का आंकड़ा

2018 में 28, 2023 में 48, 2024 में 47, 2025 में 53 और 7 नवंबर 2026 तक 57 बाघों की मौत हुई।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें