
भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश का दौर अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार इसी सप्ताह मानसून प्रदेश से लौटना शुरू करेगा और 3 अक्टूबर तक बारिश वाले बादल छंटने की संभावना है।
वापसी की शुरुआत उज्जैन और ग्वालियर संभाग से होने के बाद इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम और सागर संभाग की ओर बढ़ेगी। इससे पहले करीब 3 दिन कुछ इलाकों में बूंदाबांदी जारी रह सकती है।
मानसून वापसी की रेखा MP तक पहुंची
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा राजस्थान और पंजाब के कई जिलों से होकर गुजर रही है। इसका विस्तार अब मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिम हिस्से तक पहुंच गया है। मानसून की वापसी से पहले मौसम में क्षेत्रवार बदलाव देखने को मिलेगा। कुछ जिलों में बारिश, आंधी और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है, जबकि कई जगह धूप रहेगी।
बुधवार को 19 जिलों में बारिश का अलर्ट
बुधवार को 19 जिलों में हल्की बूंदाबांदी के साथ आंधी और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।
इन जिलों में शामिल हैं:
बैतूल, जबलपुर, कटनी
छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट
मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा
रीवा, सतना, सीधी
सिंगरौली, मऊगंज, मैहर
शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, पन्ना
इन जिलों में खिली रहेगी धूप
बुधवार को भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन और नीमच में धूप रहने का अनुमान है। इन क्षेत्रों में बारिश की जगह मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने की स्थिति बन सकती है।
इन जिलों में सामान्य रहेगा मौसम
आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।
1 और 2 अक्टूबर को कुछ जगह बूंदाबांदी
मौसम विभाग के अनुसार 1 और 2 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ जिलों में ही बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। इसके बाद बारिश की गतिविधियां और कम होने का अनुमान है। 3 अक्टूबर को पूरे प्रदेश से बारिश के बादल छंटने की संभावना है। इस दिन कहीं भी गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान नहीं है।
कब-कहां से लौटेगा मानसून?
मानसून की वापसी का क्रम इस तरह रहने की संभावना है:
1. उज्जैन और ग्वालियर संभाग
2. इंदौर संभाग
3. भोपाल संभाग
4. नर्मदापुरम संभाग
5. सागर संभाग
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

