मंगलवार, 29 सितंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्य प्रदेश में थमेगा बारिश का दौर, अब तेज धूप के आसार; 2 अक्टूबर तक ऐसा रहेगा मौसम

29 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्य प्रदेश में थमेगा बारिश का दौर, अब तेज धूप के आसार; 2 अक्टूबर तक ऐसा रहेगा मौसम
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां अब कमजोर पड़ने लगी हैं। मौसम केंद्र के मुताबिक, अगले 4 दिनों में प्रदेश में कोई सक्रिय मानसूनी सिस्टम नहीं रहने से कई इलाकों में तेज धूप देखने को मिल सकती है।


मानसून की वापसी भी अब शुरू होने वाली है। बुधवार-गुरुवार से दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रदेश से विदा होने के संकेत हैं, जिसकी शुरुआत पश्चिमी हिस्सों से होने की संभावना है।


चार जिलों में आज तेज धूप

मंगलवार को बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर में मौसम साफ रहने और तेज धूप निकलने का अनुमान है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी होने की संभावना जताई गई है।


भोपाल-इंदौर समेत इन संभागों में ज्यादा असर

अगले कुछ दिनों में बारिश की कमी का प्रभाव भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग में ज्यादा दिखाई देने का अनुमान है।


बुधवार से प्रदेश के करीब आधे हिस्से में धूप तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 2 अक्टूबर तक अधिकांश इलाकों में धूप का असर बना रह सकता है।


पश्चिमी हिस्से तक पहुंची मानसून वापसी की रेखा

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी राजस्थान और पंजाब के कई जिलों से हो चुकी है। अब मानसून की विदाई की रेखा मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से तक पहुंच गई है। मौसम के मौजूदा पैटर्न को देखते हुए उज्जैन और ग्वालियर संभाग से मानसून की विदाई पहले शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं।


30 सितंबर तक रहता है मानसून का सामान्य दौर

मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून का सामान्य समय 1 जून से 30 सितंबर माना जाता है। यानी सामान्य अवधि समाप्त होने में अब केवल 2 दिन बाकी हैं। इसके बाद प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से मानसून की वापसी का सिलसिला शुरू होने की संभावना है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें