
भोपाल। मंगलवार देर रात प्रदेश के कई जिलों में अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों पर सीधा असर डाला है। खेतों में खड़ी फसलें प्रभावित होने की खबरों के बीच सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में है। राजस्व मंत्री ने कहा है कि मोहन सरकार किसानों के साथ खड़ी है और जल्द ही प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाएगा।
फसल नुकसान का तुरंत सर्वे कराने के निर्देश
राजस्व मंत्री ने बताया कि सभी कलेक्टरों और तहसीलदारों को निर्देश दे दिए गए हैं कि वे मौके पर जाकर हालात देखें। उन्होंने स्पष्ट किया- जहां 100% फसल नुकसान हुआ है, वहां ₹32,000 प्रति हेक्टेयर राहत दी जाएगी
कलेक्टरों को तत्काल रिपोर्ट पेश करने के निर्देश
राजस्व विभाग को मुआवजा वितरण की त्वरित व्यवस्था करने को कहा गया है। मंत्री के मुताबिक, अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत देने में कोई देरी नहीं होगी।
किसानों के साथ सरकार: राजस्व मंत्री
करण सिंह वर्मा ने कहा कि किसानों को नुकसान की भरपाई सरकार की प्राथमिकता है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर राहत राशि सीधे किसानों तक पहुंचाई जाएगी, ताकि उन्हें दोबारा खेती के लिए सहारा मिल सके।
प्रदेश में मौसम का असर, प्रशासन सतर्क
प्रदेश के अलग-अलग जिलों से फसल क्षति की सूचनाएं मिल रही हैं। प्रशासनिक अमला हालात पर नजर बनाए हुए है और जहां-जहां नुकसान हुआ है, वहां राजस्व अमले को तैनात किया गया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

